24.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

एआईसीसी की छानबीन समिति के अध्यक्ष गौरव गोगई चार दिवसीय जयपुर दौरे, 28 अगस्त से वार रूम में लेंगे संभाग स्तर के नेताओं की बैठक

विधानसभा चुनाव के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा बनाई गई छानबीन समिति के अध्यक्ष गौरव गोगई,सदस्य गणेश गोडियाल ,अभिषेक दत्त रविवार रात्रि को 10:00 बजे अपनी 4 दिवसीय यात्रा के लिए जयपुर पहुंचे। जहां प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने उनकी अगवानी की और उनसे मुलाकात कर राजस्थान के राजनीतिक हालात के बारे में जानकारी दी।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की छानबीन समिति के अध्यक्ष गौरव गोगई,सदस्य गणेश गोडियाल ,अभिषेक दत्त  सोमवार 28 अगस्त को  प्रातः काल 11:00 बजे प्रदेश कांग्रेस के वार रूम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से बैठक करेंगे।

छानबीन कमेटी के अध्यक्ष गौरव गोगोई और दोनों सदस्य गणेश गोडियाल ,अभिषेक दत्त 29 अगस्त मंगलवार को प्रातः  10:00 बजे से शाम 6:00 बजे  तक अजमेर, बीकानेर, सीकर, और जयपुर संभाग के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर वहां के राजनीतिक हालात के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे।

छानबीन कमेटी के अध्यक्ष गौरव गोगोई और दोनों सदस्य गणेश गोडियाल ,अभिषेक दत्त 30 अगस्त को प्रातः  10:00 बजे से शाम 6:00 बजे  तकभरतपुर, जोधपुर, कोटा और पाली संभाग के नेताओं से बैठक करेंगे। 

31 अगस्त गुरुवार को छानबीन कमेटी के अध्यक्ष गौरव गोगोई और दोनों सदस्य गणेश गोडियाल ,अभिषेक दत्त प्रातः 6:40  बजे सांगानेर एयरपोर्ट से उदयपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। उदयपुर में 11:00 बजे बांसवाड़ा और उदयपुर संभाग के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर राजनीतिक हालात के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। अखिल  कांग्रेस की छानबीन कमेटी पहली बार प्रदेश के दौरे पर आ रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles