29.6 C
Jaipur
Monday, March 9, 2026

18 वीं लोकसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण में 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर मतदान शुरू,राजस्थान के 13 लोकसभा क्षेत्र में 3.30 बजे तक 50.27 प्रतिशत मतदान

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान चल रहे हैं। राजस्थान की बची हुई 13 सीटों पर मतदान हो रहे हैं जहां गाँव गाँव में मतदान को शांति से कराने का प्रयास चुनाव आयोग की और से किया जा रहा हैं।

18 वीं लोकसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण में 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है । दूसरे चरण में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, 5 केंद्रीय मंत्री, 2 पूर्व मुख्यमंत्री और 3 फिल्मी सितारे मैदान में हैं। इसके अलावा राहुल गांधी, शशि थरूर और हेमा मालिनी के लोकसभा क्षेत्र में भी मतदान हो रहा है।

महाराष्ट्र के अमरावती और बुलढाणा में सुबह बारिश शुरू हो गई। इसकी वजह से मतदान धीमी गति से चल रहा है।

चुनाव आयोग के मुताबिक, दूसरे चरण के चुनाव में 1,198 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 1,097 पुरुष और 100 महिला उम्मीदवार हैं। एक प्रत्याशी थर्ड जेंडर से है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles