20.6 C
Jaipur
Tuesday, March 10, 2026

25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती पर धानक्या में प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करेंगे पीएम मोदीः-भजनलाल शर्मा


नारी शक्ति वंदन बिल से महिलाओं का होगा सशक्तिकरण और पीएम की सभा को लेकर प्रदेश की महिलाओं में ज़बरदस्त उत्साह -सौम्या गुर्जर

जयपुर। भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा को प्रदेशभर में मिले जनसमर्थन और जनआशीर्वाद के बाद आगामी 25 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जयपुर के दादिया में प्रस्तावित जनसभा की तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा और जयपुर ग्रेटर महापौर सौम्या गुर्जर ने प्रेसवार्ता को संबोधित किया। प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की पहली परिवर्तन संकल्प यात्रा की शुरूआत त्रिनेत्र गणेश मंदिर सवाईमाधोपुर से हुई थी। यह यात्रा प्रदेश के 47 विधानसभा क्षेत्रों में 1944 किलोमीटर चली। यात्रा का समापन कल मंगलवार को जयपुर के सभीविधानसभा क्षेत्रों जिसमें झोटवाड़ा, सांगानेर, सिविल लाईन्स, किशनपोल, विद्याधरनगर, हवामहल, आदर्श नगर विधानसभाओं से होते हुए मालवीय नगर विधानसभा के भाटिया भवन में हुआ।
प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि दूसरी परिवर्तन संकल्प यात्रा डूंगरपुर-बांसवाड़ा के बेणेश्वर धाम से शुरू हुई थी जिसका कल कोटा में समापन होगा। यह यात्रा प्रदेश के 52 विधानसभाओं में चलेगी जिसमें अभी तक 2382 किलोमीटर चल चुकी है। वहीं तीसरी परिवर्तन संकल्प यात्रा की शुरूआत रामदेवरा जैसलमेर से हुई थी जो कि 51 विधानसभाओं से होकर गुजरेगी और अभी तक 2423 किलोमीटर चल चुकी है, यात्रा का समापन कल जोधपुर में होगा। चौथी परिवर्तन संकल्प यात्रा की शुरूआत हनुमानगढ़ के गोगामेड़ी से हुई थी, यह यात्रा 50 विधानसभा क्षेत्रों से होकर अभी तक 1900 किलोमीटर चल चुकी है, यात्रा का समापन अलवर में होगा। चारों दिशाओं से निकली चारों परिवर्तन संकल्प यात्राएं कुल 10 हजार किलोमीटर चलेंगी।
प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि परिवर्तन संकल्प यात्राओं को लेकर प्रदेश की जनता के भीतर बेहद उत्साह और जोश देखने को मिला। जनता की जनसहभागिता के चलते यह यात्रा जन-जन की यात्रा बन गई। इस यात्रा में कुछ स्थानों पर मेरा भी जाना हुआ। जहां हमने देखा कि यात्रा के दौरान किसानों ने खेतों से महिलाओं ने घरों की छत से और बसों के ऊपर से यात्रा का अभिवादन किया। इस माहौल को देखकर साफ है कि भाजपा प्रचंड बहुमत से सत्ता में आ रही है। प्रदेशभर में यात्रा को लेकर मीड़िया का भी विशेष सहयोग रहा, सभी जगहों पर मीड़िया का सकारात्मक सहयोग मिला। कांग्रेस की महाभ्रष्ट, युवा विरोधी, किसान विरोधी, महिला अत्याचारी और दलित अत्याचार करने वाली इस सरकार को जनता ने उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है। साढ़े चार साल जनता पर अत्याचार करने के बाद इस सरकार को चुनाव के समय जनता की याद आई तो स्मार्टफोन योजना, फूड पैकिट बांटने की योजना चला रही है। हैरानी की बात तो यह है कि स्मार्टफोन के नाम पर महिलाओं को घंटो लाईन में खड़े होने को मजबूर किया जा रहा है, उसके बावजूद मोबाइल नहीं मिलते और उन पर लाठियां भांजने का काम किया जा रहा है। फूड पैकिट में ईंट का चूरा और रेत मिलाकर फूड पैकिट बांटे जा रहे हैं।

प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आगामी 25 सितंबर को परिवर्तन संकल्प महासभा ग्राम दादिया में होगी, जिसमें पीएम मोदी दोहपर दो बजे महासभा को संबोधित करेंगे। इस महासभा में प्रदेश के प्रत्येक शक्ति केन्द्र, बूथ कार्यकर्ता, मंडल और जिला कार्यकर्ताओं सहित प्रदेश के सभी कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके अलावा भाजपा के सभी निकाय, पंचायत और सहकारिता सदस्य और जनप्रतिनिधि भी महासभा में भाग लेंगे। इस महासभा के लिए तीन संभागों जयपुर, अजमेर और भरतपुर के बूथ समिति के कार्यकर्ता भी महासभा में भाग लेंगे। सभास्थल के लिए पांडाल और पार्किंग का काम चल रहा है। विशेष रूप से इस बार पीएम मोदी की सभा के लिए पांडाल की सभी व्यवस्थाओं का जिम्मा महिलाओं को दिया गया है। जिसमें पांडाल की बैठक व्यवस्था, पार्किंग से लेकर जलसेवा और अन्य व्यवस्था से संबधित कार्य शामिल हैं। परिवर्तन संकल्प महासभा के लिए दादिया गांव का चयन इसलिए किया गया है क्योंकि यहां रिंग रोड़ से चारों ओर से आने में सुविधा होगी जिसमें अजमेर रोड़ से रिंग रोड़ होते हुए लोग आ सकते हैं, वहीं टोंक रोड़ से आने वाले लोग बीलवा होते हुए आ सकते हैं, आगरा रोड़ से आने वाले लोग कानौता होते हुए सभास्थल पहुंच सकेंगे इसके अलावा सीकर रोड़ से आने वाले लोग झोटवाड़ा होते हुए रिंग रोड़ पकड़ सकते हैं।
प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि 25 सितंबर को जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल की जन्म जयंती भी है। जयपुर के धानक्या में पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म हुआ था जहां उनका संग्रहालय बनाया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 सितंबर को जयपुर के धानक्या में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के बाद सभास्थल पर पहुँचेगी।
जयपुर महापौर सौम्या गुर्जर ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार से तंग आकर प्रदेश की जनता परिवर्तन का जनमानस बना चुकी है। कल देश के लिए एक ऐतिहासिक गौरव का दिन था। जब प्रधानमंत्री मोदी ने नए संसद भवन में प्रवेश के साथ ही देश की महिलाओं को सशक्त करने के लिए नारी शक्ति वंदन बिल रखा। इस बिल को सदन में रखने के बाद से देशभर की महिलाओं में बेहद उत्साह और जोश है। मेरे पास काफी जगहों से महिलाओं के फोन आ रहे हैं। जिसमें भीलवाड़ा, अजमेर से महिलाओं ने कहा है कि हम भी पीएम मोदी की सभा में आने के लिए उत्सुक हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘‘यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता’’ के मंत्र के साथ संसद का शुभारंभ किया और अब उनकी परिवर्तन संकल्प महासभा की व्यवस्था का जिम्मा भी महिलाओं को ही दिया गया है। इससे स्पष्ट है कि नारियों के सशक्तिकरण के लिए पीएम मोदी कितने संकल्पबद्ध हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles