29.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

राजस्थान में बड़ा पुलिस फेरबदल: 34 IPS अधिकारियों के तबादले, सचिन मित्तल बने जयपुर कमिश्नर

भजनलाल सरकार ने गोवर्धन पूजा के दिन एक और बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य पुलिस महकमे में बदलाव किए हैं। बुधवार को जारी इस तबादला सूची में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 34 अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। माना जा रहा है कि यह कदम कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने, बढ़ते सड़क हादसों और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है।

सबसे बड़ा बदलाव राजधानी जयपुर में हुआ है, जहां लंबे समय से पुलिस आयुक्त रहे बीजू जॉर्ज जोसेफ के स्थान पर सचिन मित्तल को नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। भजनलाल सरकार के लगभग पौने दो साल के कार्यकाल में यह पहली बार है जब जयपुर पुलिस कमिश्नर को बदला गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles