29.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

50 दिव्यांगजन को व्हीलचेयर वितरण: दिव्यांगजन के विकास और कल्याण के लिए आरएमकेएम के द्वारा किए गए नवाचारों से निति निर्माताओं को दिशा मिलेगी: डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे

राजस्थान महिला कल्याण मण्डल चाचियावास के द्वारा अपनी स्थापना का 50 वाॅं वर्ष प्रारम्भ होने पर विभिन्न नवाचारों व सेवा कार्यों के माध्यम से स्वर्ण जयन्ति वर्ष की शुरूआत की।

संस्था निदेशक राकेश कुमार कौशिक ने बताया कि संस्था मुख्यालय में आयोजित समारोह में पूर्व राज्यसभा सांसद और इण्डियन काउंसिल फाॅर कल्चरल रिलेशंस पूर्व अध्यक्ष डाॅ. विनय सहस्त्रबु़द्धे ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करते हुए संस्थापक स्व. सागरमल कौशिक को पुष्पांजली अर्पित करते हुए संस्था द्वारा संचालित शिक्षण, प्रशिक्षण एवं पुनर्वास सेवा ईकाईयों का अवलोकन किया तथा संस्था परिसर में स्थिति स्व. श्री सागरमल कौशिक की प्रतिमा पर मालयार्पण कर पौधारोपण करते हुए समारोह का उद्घाटन किया। 

डाॅ. विनय सहस्त्रबुद्धे ने अपने सम्बोधन में कहा कि संस्था का निर्माण करना बहुत आसान है पर उसे दीर्घावधि तक सफलता से संचालित करना बहुत मुश्किल है परन्तु राजस्थान महिला कल्याण मण्डल ने ना केवल सफलतापूर्वक 50 वर्षो तक संस्था का संचालन किया है बल्कि विभिन्न नवाचारों से दिव्यांगजन के विकास और कल्याण के लिए कार्य किया है जो नीति निर्माताओं को भी दिशा देगा और इस क्षैत्र में कार्य करने वालों को प्रेरणा। डाॅ. विनय ने कहानी के माध्यम से सक्षम लोगों को हमेशा निर्बल और निशक्तजन की मदद करने की भावना विकसित करने के लिए प्रेरित किया साथ ही उन्होने कहा कि संस्था को दिव्यांगों के हितार्थ किए जा रहे कार्यों को देश के अन्य राज्यों में भी पहॅुचाना चाहिए। 

मुख्य अतिथि सहस्त्रबृद्धे यू.आई.टी. अजमेर के पूर्व अध्यक्ष धर्मेश जैन, जिला महामंत्री देहात भाजपा श्री जीतमल प्रजापति, सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी के प्रो. जगदीश जाधव, आर.वी.एच.ए. से डाॅ विवेक अग्रवाल व डाॅ विनोद, युवा नेता सर्वेश्वर शास्त्री आदि विशिष्ठ अतिथियों के साथ 50 दिव्यांगजन को व्हीलचेयर वितरण कर दिव्यांगजन के रोजगार को बढ़ावा देने के लिए नवनिर्मित ईकाई दक्ष एम्पावर एबिलिटी फाउण्डेशन का उद्घाटन किया गया। निदेशक राकेश कुमार कौशिक व संस्था मुख्यकार्यकारी क्षमा आर. कौशिक ने संस्था के विजन व आगामी वर्षों की गतिविधियों के बारे में बताया तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर मुख्य अतिथि डाॅ विनय सहस्त्रबुद्धे एवं अन्य सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles