24.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

50 फीसदी से ज्यादा मतदान केन्द्रों पर होगी लाइव वेबकास्टिंग,भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नवीनतम आदेशों एवं परिपत्रों के बारे में समस्त राजनैतिक दलों को दी जानकारी

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नवीनतम आदेशों एवं परिपत्रों के बारे में राजनैतिक दलों को जानकारी देने के उद्देश्य से शासन सचिवालय जयपुर में निर्वाचन विभाग के साथ एक कार्यशाला आयोजित की गयी। कार्यशाला में विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नवीनतम आदेशों एवं परिपत्रों की राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी होना काफी महत्वपूर्ण है, अतः उन्हें निर्वाचन आयोग की प्रक्रिया से अवगत होना आवश्यक है।

प्रवीण गुप्ता ने निर्वाचन विभाग के नवाचारों का जिक्र करते हुए कहा कि इस बार 50 फीसदी से ज्यादा मतदान केन्द्रों पर लाइव वेबकास्टिंग होनी है। मतदाताओं को नाम जुड़वाने, संशोधन आदि के ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने के साथ ही निर्वाचन से संबंधित जानकारियां एसएमएस के माध्यम से प्रदान की जा रही है। इस दौरान उन्होंने ई-ईपिक डाउनलोड करने की जानकारी भी दी तथा वोटर हेल्पलाइन एप का व्यापक प्रचार-प्रसार करने की अपील भी की।

कार्य़शाला को संबोधित करते हुए प्रवीण गुप्ता ने कहा कि राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को व्यय अनुवीक्षण, एमसीएमसी, पैड न्यूज, फेक न्यूज, निर्वाचक सूची तथा होम वोटिंग के साथ ही आईटी एप्स जैसे सुविधा एप, सी-विजिल एप, केवाईसी एप, वोटर हैल्प लाइन एप, सक्षम एप, आदर्श आचार संहिता, स्वीप और शिकायत निवारण पोर्टल से संबंधित विभिन्न नवाचारों के बारे में नवीनतम जानकारी होनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता और व्यय अऩुवीक्षण को लेकर सी-विजिल एप पर ऑनलाइन  शिकायत वीडियो, ऑडियो या फोटो के जरिए की जा सकती है। वहीं केवाईसी एप के जरिए उम्मीदवार की समस्त जानकारी जिसमें मुख्यतः आपराधिक पृष्टभूमि ऑनलाइन ली जा सकती है। सुविधा एप के जरिए उम्मीदवार रैली, सभा, वाहन आदि की अऩुमति ले सकता है। साथ ही कार्यशाला में प्रसार भारती पर प्रसारण के लिए ऑनलाइन टाइम वाउचर लेने के बारे में भी जानकारी दी गयी।

कार्यशाला में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के 38 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान निर्वाचन विभाग की ओर से विभिन्न प्रभारी अधिकारियों ने अलग-अलग विषयों पर प्रजेंटेशन दिए। जिसके अंतर्गत उऩ्होंने उम्मीदवार एवं राजनैतिक दलों के लिए निर्वाचन से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओँ से जुड़े विषयों पर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के विभिन्न सवालों के जवाब भी दिए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles