राजस्थान के सीकर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 9 साल की बच्ची की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। यह बच्ची कक्षा 4 की छात्रा थी। इंटरवल के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और वें जमीन पर गिर गई। स्कूल स्टाफ द्वारा बच्ची को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद बच्ची नॉर्मल हो गई। इसके बाद डॉक्टर ने उसे सीकर भर्ती करवाया गया, रास्ते में ले जाते समय बच्ची ने दम तोड़ दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूरा मामला सीकर जिले में दांतारामगढ़ कस्बे के आदर्श विद्या मंदिर स्कूल का है। सुबह 11 बजे के दौरान लंच हुआ। सभी बच्चे क्लास में खाना खा रहे थे। 9 साल की प्राची भी अपना टिफिन खोल रही थी, तभी अचानक जमीन गिर गई और उसका खाना बिखर गया। क्लास के दूसरे बच्चों की सूचना पर टीचर क्लास में पहुंचे और बच्ची को संभाला। टीचर उसे अस्पताल ले गए। रास्त में ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
दांतारामगढ़ सीएचसी के प्रभारी डॉ.आर के जांगिड़ ने बताया- बच्ची को बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था। उसे कार्डियक अरेस्ट आया था। प्राथमिक इलाज के बाद उसे सीकर रेफर किया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई।


