24.6 C
Jaipur
Tuesday, March 10, 2026

धरती के बढ़ते तापमान को रोकने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगायें : मदन दिलावर

पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने सोमवार को गोविंददेवजी मंदिर प्रांगण में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ दीप प्रज्वलित कर पर्यावरण एवं गौ रक्षा संरक्षणार्थ संतों एवं मद्भागवताचार्य विद्वानों के सम्मेलन का शुभारंभ किया। पंचायती राज मंत्री दिलावर ने सर्वप्रथम उपस्थित संतों एवं विद्वानों को नरेन्द्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी।

उन्होंने कहा कि धरती माता का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। इस वर्ष सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यह हम सबके लिए खतरे की घंटी है।अभी भी नहीं चेते तो संकट में पड़ जायेंगे। भारत माता बहुत दुखी है इस दुःख को हम सभी को समझना चाहिए।इस धरती पर पेड़ ही हमें बचा सकते हैं। पेड़ों से प्राणवायु, शीतलता व वर्षा मिलती है। उन्होंने कहा कि हमें माँ अमृता देवी के बलिदान को आत्मसात करना चाहिए।इनके नेतृत्व में 363लोगों ने बलिदान दिया लेकिन पेड़ काटने नहीं दिया।

पंचायती राज मंत्री दिलावर ने कहा कि संत एवं गुरुजन भी अपने प्रवचनों में अनुयायियों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करें। यह जनता का काम है।अब यह जन आंदोलन बन गया है।विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों को भी कहा गया है कि जितने आपके परिवार में सदस्य हैं उतने पेड़ अवश्य लगाएं।

दिलावर ने इस अवसर पर एक पेड़ भी लगाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित संतों ने मंत्री को अधिक से अधिक पेड़ लगाने  एवं कार्यक्रम को सफल बनाने का भरोसा दिलाया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles