24.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

जयपुर में पुलिस थाना हरमाड़ा का उपनिरीक्षक पुलिस 40 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. की जयपुर नगर प्रथम इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये सोनूराम उपनिरीक्षक पुलिस (बैच-2021) पुलिस थाना हरमाड़ा, जयपुर पश्चिम, आयुक्तालय को परिवादी से 40 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि ए.सी. बी. की जयपुर नगर प्रथम इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके विरूद्ध दर्ज प्रकरण में धाराएँ हल्की करने, आरोपी परिवार के एक सरकारी कार्मिक मुलजिम नहीं बनाने तथा अधिक पी.सी. रिमाण्ड नहीं लेने की एवज में प्रति व्यक्ति 40 हजार रुपये के हिसाब से आरोपी सोनूराम उपनिरीक्षक पुलिस (बैच-2021) पुलिस थाना हरमाड़ा, जयपुर पश्चिम, आयुक्तालय द्वारा 2 लाख रुपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।

जिस पर एसीबी जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस डॉ. रवि के सुपरवीजन में एसीबी की जयपुर नगर प्रथम इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज उप अधीक्षक पुलिस श्री नीरज गुरनानी द्वारा मय टीम के कार्यवाही करते हुए आरोपी सोनूराम उपनिरीक्षक पुलिस (बैच-2021) पुलिस थाना हरमाड़ा, जयपुर पश्चिम, आयुक्तालय को परिवादी से 40 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की हैल्पलाईन नं. 1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर 24×7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles