प्रदेश के पत्थर उद्योग को मिलेगी अंतर्राष्ट्रीय पहचान- इंडिया स्टोनमार्ट-2026 के आयोजन के लिए सीडॉस एवं लघु उद्योग भारती के मध्य एमओयू
June 14, 2024देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओम प्रकाश भडाणा ने किया पदभार ग्रहण
June 14, 2024मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तीकरण एवं उनके सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने संकल्प-पत्र में किए गए एक और महत्वपूर्ण वादे को पूरा किया है।
मुख्यमंत्री शर्मा ने तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में महिलाओं के लिए आरक्षण की सीमा 30 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने के लिए राजस्थान पंचायतीराज अधिनियम में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। मुख्यमंत्री शर्मा के इस संवेदनशील निर्णय से राज्य में महिलाओं को रोजगार के अधिक अवसर मिलेंगे और वे आत्मनिर्भर होकर और सशक्त बन सकेंगी।