35.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

भाजपा ने राम मंदिर पर वोट मांगे, अयोध्या में ही हारी, 400 का नारा देने वाली भाजपा में अहंकार झलक रहा था देश के मतदाताओं ने दिया जवाब: सचिन पायलट

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव सचिन पायलट ने शुक्रवार को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में भारत में हुए लोकसभा 2023 के बारे में खुलकर बात की।

उन्होंने कहा कि “रूलिंग पार्टी ने इस बार चुनावों में देश के वोटर्स को टेकन फॉर ग्रांटेड ले लिया और भाजपा की ओर से प्रचार में 370, 400 पार के नारे बोले गए जिसमें एक अजीब सा एरोगेंस झलका…जिसका सबक फिर वोटर्स ने सिखाया।

सचिन पायलट ने शुक्रवार को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में मोदी सरकार और भाजपा की जमकर आलोचना की। पायलट ने कहा कि जनता भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान थी और लोगों ने उसके खिलाफ वोट दिया। अग्निवीर स्कीम से युवाओं में आक्रोश था। 

उन्होंने कहा कि मौजूदा स्थिति में अब देश में गठबंधन की सरकार है लेकिन ये कितने दिन चलेगी इस पर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि इंडिया अलायंस ने देश के मुद्दों पर चुनाव लड़ा। हमने गरीबों और अमीरों के बीच बढ़ती खाई, आर्थिक मुद्दों पर चुनाव लड़ा।सचिन पायलट ने कहा किउनका घमंड झलक रहा था। पिछले 10 साल में सरकार ने एक तरफा फैसले करने की कोशिश की है। बिना तैयारी के नोटबंदी की गई, जिसके खराब रिजल्ट आए। लोगों को दिक्कत हुई। इस तरह की चीजों में बदलाव आना चाहिए।
सचिन पायलट ने कहा कि यूपीए सरकार पर भाजपा ने स्पेक्ट्रम सहित कई तरह के घोटाले के आरोप लगाए। 10 साल से भाजपा सत्ता में है, उन लोगों को सजा क्यों नहीं दिलवाई? अगर उस समय घोटाले हुए थे तो आपके पास पूरे 10 साल थे कार्रवाई क्यों नहीं की। जिन लोगों पर आरोप लगाए थे, उनके खिलाफ अब तक क्या किया? काला धन भारत लाने की घोषणा की गई थी उसका क्या हुआ? डॉक्टर मनमोहन सिंह सबसे ईमानदार प्रधानमंत्री थे, उन पर केवल गलत आरोप लगाए गए। 

सचिन पायलट ने कहा कि जिस तरह के अहंकार में आकर 400 सीटें जीतने का नारा दिया, उसमें उनका घमंड झलक रहा था। पिछले 10 साल में सरकार ने एक तरफा फैसले करने की कोशिश की है। बिना तैयारी के नोटबंदी की गई, जिसके खराब रिजल्ट आए। लोगों को दिक्कत हुई। इस तरह की चीजों में बदलाव आना चाहिए।
सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा सरकार के मंत्रियों और उनके नेताओं पर कितने तरह के आरोप लगाए, लेकिन किसी ने भी इस्तीफा नहीं दिया। किसी ने कोई जिम्मेदारी नहीं ली और किसी भी गलत नेता के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। खिलाड़ियों ने एक नेता के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत की, उस पर क्या कार्रवाई की। एक मंत्री पुत्र ने किसानों को गाड़ी से रौंद दिया, उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। यूपीए राज में ऐसे आरोप लगने पर नेताओं के इस्तीफे हो जाते थे।
सचिन पायलट ने कहा कि भारत की जनता वोट करने के मामले में बहुत समझदार है।भाजपा ने राम मंदिर के नाम पर वोट लेने का प्रयास किया था। भाजपा का उम्मीदवार अयोध्या में चुनाव हार गया, जहां राम मंदिर बना। आप समझ सकते हैं देश की जनता, देश का वोटर कितना समझदार है। राहुल गांधी की छवि खराब करने के लिए भाजपाऔर उसके समर्थक मीडिया ने भारी संसाधन झोंके। सोशल मीडिया से लेकर हर जगह राहुल गांधी की छवि खराब करने का भरपूर प्रयास ​हुआ। लेकिन कुछ हुआ नहीं। राहुल गांधी के कारण ही आज कांग्रेस को 99 सीट मिली है और कांग्रेस लोकसभा के चुनाव के बाद मजबूत हुई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles