24.6 C
Jaipur
Tuesday, March 10, 2026

भाजपा नेता उपेन यादव ने पुलिस को बकरियां ढूंढने में लगाया

राजस्थान के एक भाजपा नेता ने अपने इलाके में बकरियां चोरी होने पर पुलिस को काम पर लगा दिया। गत विधानसभा चुनाव में शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े बेरोजगारों के नेता उपेन यादव ने अपने क्षेत्र के एक व्यक्ति की 23 बकरी और 3 बकरे चोरी होने पर पुलिस अधिकारियों से मदद मांगी और चोरी का मामला भी दर्ज करवाया।

जब पुलिस की ओर से जब कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तोउपेन यादव ने उच्च अधिकारियों से शिकायत की। इसके बाद पुलिस बकरियों को ढूंढ़ने में जुट गई। हालांकि अभी तक बकरियों का पता नहीं लगा है।

शाहपुरा के जिस्यावाली ढाणी के कैलाश गुर्जर ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि बीते 2 जून को उसके पिता जगदीश प्रसाद सभी बकरियों को चरा कर देर शाम उनको वापस बाड़े में बंद कर दिया। रात में बाड़ों से 3 बकरे और 23 बकरियां चोरी हो गई। भाजपा नेता उपेन यादव ने जयपुर ग्रामीण एसपी शांतनु कुमार से इस मामले की शिकायत की है, जिसके बाद पुलिस की एक टीम बकरियों की तलाश में जुट गई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles