24.6 C
Jaipur
Tuesday, March 10, 2026

सांसद रोत की पार्टी बनाएगी नया गठबंधन

भारत आदिवासी पार्टी (बाप) अब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (इंडिया) की तर्ज पर अपना नया गठबंधन बनाएगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल रोत ने शनिवार को जयपुर में इसका ऐलान किया। उन्होंने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलते हुए षड़यंत्र रचने के आरोप लगाए हैं। हालांकि पार्टी सांसद राजकुमार रोत ने कुछ दिन पहले ही इंडिया गठबंधन का साथ देने की बात कही थी।

मोहनलाल रोत ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, कांग्रेस ने हमारे खिलाफ षड्यंत्र किया है। हमें बांसवाड़ा-डूंगरपुर तक रोकने की कोशिश की गई है। उदयपुर-चित्तौड़गढ़ के पार्टी कार्यकर्ताओं को निराश किया गया। इसीलिए हमने फैसला किया है कि हम इंडिया और एनडीए की तर्ज पर नया एलायंस बनाएंगे। मोहनलाल का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब बांसवाड़ा सांसद राजकुमार रोत का भाजपा और कांग्रेस के नेताओं से मुलाकात का सिलसिला नए सियासी संकेत दे रहा है। कुछ दिन पहले ही राजकुमार रोत ने दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से मुलाकात कर इंडिया गठबंधन में शामिल होने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि वे स्वतंत्र रहेंगे मगर इंडिया के साथ मिलकर सत्ता का विरोध करते रहेंगे।

भारत आदिवासी पार्टी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक पोस्ट करते हुए ने गठबंधन पुष्टि की है। पोस्ट में लिखा है कि भारत आदिवासी पार्टी की स्थापित नीति “राष्ट्रव्यापी स्वतंत्र आदिवासी राजनीतिक राह बनाने की है। देशभर में आदिवासियों द्वारा रजिस्ट्रेशन किए जा चुके राजनीतिक संगठनों का एनडीए-इंडियाकी तर्ज पर ‘स्वदेशी राजनीतिक गठबंधन’ (Indigenous Political Alliance) बनाने की साफ सुथरी योजना बनाई गई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles