34.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

‘‘बेटी बचाओ बेटी बचाओ’’ अभियान की कार्यशाला के दौरान आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और रोडमैप पर चर्चा

भाजपा प्रदेश कार्यालय पर रविवार को बेटी बचाओं बेटी पढाओं अभियान की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा की राष्ट्रीय सचिव डॉ. अलका गुर्जर, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल मिश्रा, अभियान की प्रदेश संयोजक सोनिया रामचंदानी और महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी ने संबोधित किया। कार्यक्रम की शुरूआत नौ कन्याओं के पूजन के साथ की गई। मंच संचालन वनिता जैमन ने किया।
भाजपा राष्ट्रीय सचिव डॉ. अलका गुर्जर ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान में गहलोत सरकार के जंगलराज में अपराध बेलगाम है। महिला अपराध चरम पर है, आज प्रदेश में महिलाएं घर, खेत, बाजार, स्कूल, अस्पताल और एबुंलेस कहीं भी तो सुरक्षित नहीं हैं। प्रदेश में प्रतिदिन 18 दुष्कर्म की घटनाएं और 8 से अधिक हत्या और अपराध के अन्य मामले दर्ज किए जाते हैं। इन सब घटनाओं के बावजूद प्रदेश के मुखिया अशोक गहलोत गैर जिम्मेदाराना बयान देते हैं। वे कहते हैं कि महिला सुरक्षा के लिए हर घर पर पुलिस नही लगा सकते है।

महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल मिश्रा ने कार्यशाला को संबोधित करते हुुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के पहले एैसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होने बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान के जरिये देश में घटते सेक्स रेसो को संतुलित करने की दिशा में काम किया है। प्रधानमंत्री मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों से महिलाओं का जीवन सरल हुआ है। स्वच्छ भारत अभियान के तहत करोडो शौचलय (ईज्ज्तघर) बनाए गए। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत बेटियों के खाते खोलने का काम, उज्जवला योजना के अंतर्गत देश की उन महिलाओं का जीवन सुगम हुआ है जो चूल्हे की धुंआ से अपने जीवन को खतरे में डालती थी। पीएम आवास योजना से देश की महिलाओं को खुदका घर मिला है।

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि महिला मोर्चा प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के खिलाफ पूरी तरह सजग है। प्रदेश की इस गूंगी बहरी सरकार को जगाने में हम कोई कसर नहीं छोड रहे। जयपुर का थाली नाद आंदोलन हो या दुष्कर्म पीडिताओं के घर जाकर उनकी आर्थिक मदद और संवेदना देने का काम भी महिला मोर्चा निंरतर कर रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles