24.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

कांग्रेस के 6 पार्षद रविवार को नगर निगम हेरिटेज मेयर मुनेश गुर्जर के खिलाफ शिकायत लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी से मुलाकात,बर्खास्त करने की मांग

कांग्रेस के 6 पार्षद रविवार को  नगर निगम हेरिटेज मेयर मुनेश गुर्जर के खिलाफ शिकायत लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचे। जहां उनकी मुलाकात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी से हुई। इस दौरान कांग्रेसी पार्षदों ने नगर निगम हेरिटेज मेयर मुनेश गुर्जर की ओर से किए गए भ्रष्टाचार और हेरिटेज नगर निगम में हो रही अनियमिताओं की जानकारी दी। उन्होंने मुनेश को मेयर पद से बर्खास्त करने की मांग की।

हेरिटेज में कांग्रेस के 47, भाजपा के 42 और 11 निर्दलीय पार्षद है। इनमें भी 6 निर्दलीय ने कांग्रेस को समर्थन दिया था। यहां कुल 100 वार्डों में बहुमत के लिए 51 पार्षदों की जरूरत पड़ती है।

कांग्रेस के पार्षद मनोज मुद्गल ने कहा कि हेरिटेज नगर निगम में मेयर मुनेश गुर्जर ने जमकर भ्रष्टाचार किया है। मेयर और उनके पति ने पट्टे के नाम पर आम जनता से लाखों रुपए लिए हैं। एसीबी टीम ने मेयर पति को पकड़ा था। इसके बाद कांग्रेस सरकार ने कार्रवाई करते हुए मुनेश को मेयर से हटा दिया था।

अब नियमों की अवहेलना कर मुनेश मेयर पद पर काबिज होकर लगातार फाइलों पर साइन कर रही है। इससे भ्रष्टाचार की बू आती है। इसलिए आज हम 6 पार्षद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष से मिलकर भ्रष्टाचारी मेयर को हटाने की मांग करने आए हैं। भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचे 6 में से 5 पार्षद खाचरियावास के विधानसभा क्षेत्र सिविल लाइन से है। इनमें मुद्गल और दशरथ सिंह शेखावत कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे प्रताप सिंह खाचरियावास के नजदीकी माने जाते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles