31.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में सांसद के रूप में सबसे पहले शपथ ली

लोकसभा में सोमवार को सबसे पहले प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शपथ दिलाई। जैसे ही शपथ के लिए नरेंद्र मोदी का नाम पुकारा गया लोकसभा में मौजूद एनडीए के सांसदों ने मेज थपथपा कर उनका अभिवादन किया और मोदी – मोदी के नारे लगाए।

18वीं लोकसभा के पहले सत्र की शुरुआत हो चुकी है. लोकसभा के पहले सत्र की शुरूआत सबसे पहले राष्ट्रगान से हुई फिर 17वीं लोकसभा के दिवंगत सांसदों को श्रद्धांजलि दी गई. इसके बाद पीएम नरेन्द्र मोदी ने सांसद के रूप में शपथ ली, फिर गृहमंत्री अमित शाह ने शपथ ली इसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने, भाजपा नेता राधा मोहन सिंह ने, फग्गन सिंह कुलस्ते ने शपथ ली. इन सभी को प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब ने शपथ दिलाई है. फिलहाल अभी नए सांसद शपथ ले रहे हैं. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा सत्र को लेकर कहा कि संसदीय लोकतंत्र में आज का दिन गौरवमय, वैभव का दिन है. सभी नवनिर्वाचित सांसदों का स्वागत, शुभकामनाएं. विश्व का सबसे बड़ा चुनाव बहुत ही शानदार तरीके से सम्पन्न हुआ. नई उमंग, उत्साह के साथ काम करेंगे. लगातार तीसरी बार सेवा करने का अवसर मिला है. 60 साल बाद ऐतिहासिक अवसर आया है. दूसरी बार किसी सरकार को तीसरी बार सेवा करने का मौका मिला है. जनता ने हमारी नीयत और नीति पर मुहर लगाई है. विकसित भारत के संकल्प के साथ सत्र प्रारंभ. 

बता दें कि पीएम के संबोधन से पहले भर्तृहरि महताब को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई. उसके बाद प्रोटेम स्पीकर की मदद के लिए बनाए गए पैनल के सदस्य सांसदों को शपथ दिलवाई गई. इस पैनल में 5 लोगों को रखा गया है. अब प्रोटेम स्पीकर ही सभी सांसदों को शपथ दिलवा रहे हैं. प्रोटेम स्पीकर की शपथ में पीएम मोदी और उपराष्ट्रपति भी मौजूद रहें.

गौरतलब है कि इसी के साथ अठारहवीं लोकसभा का पहला सत्र आज से शुरू हो गया है. 26 जून को लोकसभा स्पीकर का चुनाव होगा. इसके अगले दिन यानी 27 जून को राज्यसभा का 264वां सत्र शुरू होगा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी. 28 जून को प्रधानमंत्री मोदी अपने मंत्रिपरिषद के सदस्यों का परिचय देंगे. 

लोकसभा का यह सत्र 3 जुलाई तक चलेगा. सत्र के 10 दिन में कुल 8 बैठकें होंगी. सत्र के आखिरी दो दिन राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव आएगा. प्रधानमंत्री मोदी 2 जुलाई को लोकसभा तो 3 जुलाई को राज्यसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद दोनों सदनों में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles