34.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

आपातकाल लगाकर इंदिरा गांधी ने लोकतंत्र की हत्या की,स्वयं सेवकों को जेल भेजा और चौथे स्तंभ पर लगाया प्रतिबंधःघनश्याम तिवाड़

भाजपा प्रदेश कार्यालय पर भाजपा युवा मोर्चा की ओर से आपातकाल की बरसी पर विचार संगोष्ठी आयोजित की गई।भाजपा कार्यालय में राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी,प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा,प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगडी ने युवाओं को कांग्रेस के काले कारनामे बताए। राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाडी ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि 25 जून 1975 के दिन ही तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आपातकाल की घोषणा की थी। भाजपा आज इस दिन को भारतीय लोकतंत्र में काले दिवस के रूप में मना रही है।जब इंदिरा गांधी के चुनाव को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अवैध घोषित कर दिया था।जेपी आंदोलन अपने चरम पर था।तब इंदिरा गांधी ने बिना कैबिनेट की स्वीकृति लिए राष्ट्रपति फखरूद्दीन अली अहमद से हस्ताक्षर करवाकर देश को जेल की कोठरी के रूप में बदल दिया।लोकतंत्र की हत्या करते हुए इंदिर गांधी ने सारे नेताओं को जेल में डाल दिया और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया पर प्रतिबंध लगा दिया।सभी के मौलिक अधिकारों का हनन किया गया था।लाखों लोगों को जेल में ठूंस दिया गया और राष्ट्रीय स्वयंसेवक पर प्रतिबंध लगा दिया।इन सब के खिलाफ राष्ट्रीय स्वयं सेवकों ने बहुत बड़ा संघर्ष किया।इसके बाद चुनाव हुए और चुनाव में इंदिरा गांधी हार गई।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने कहा कि आपातकाल के बाद चुनावों में जनता ने कांग्रेस को हरा दिया और जनता पार्टी की सरकार बनी।जनता पार्टी की सरकार ने संविधान में संशोधन किया।इसके बाद कोई आपातकाल नहीं लग सकता, कोई संविधान नहीं बदल सकता और कोई लोकतंत्र को हरा नहीं सकता। लेकिन आज के हालात देखो जिन लोगों ने लोकतंत्र की हत्या की,वो अब संविधान की पुस्तक को हाथ में लेकर घूम रहे हैं।आज का दिन लोकतंत्र के संघर्ष का दिन है।मैं उन सभी को प्रणाम करता हूं जिन्होंने उस दौर में इसमें संघर्ष किया था।उस दौर में कांग्रेस पार्टी ने आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या की थी।मीसा बंदियों की पेंशन को लेकर भजनलाल के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार कानून लाने की तैयारी में है।इसके बाद मीसाबंदियों को लगातार पेंशन मिलती रहेगी।किसी की भी पेंशन बंद नहीं की जा सकेगी।19 महीने तक जो लोग जेल में रहे उन लोगों को लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान देने पर मैं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताता हूं।

इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नोहर सिंह जोधा ने कहा कि आज भी कांग्रेस दिखावा कर रही है और लोकतंत्र में जनता को गुमराह करने का काम कर ही है।कांग्रेसी नेताओं ने हाल ही लोकसभा चुनावों में भी देश की जनता को गुमराह किया और गरीब,आदिवासी और दलित लोगों को आरक्षण के नाम पर भ्रमित किया। कांग्रेसी नेता दोहरे चरित्र के लोग है।

इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अंकित चेची ने कहा कि पूरे देश भर में कांग्रेस ने संविधान और लोकतंत्र को लेकर भारतीय जनता पार्टी के बारे में भ्रांतियां फैलाई।युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता आमजन के मध्य जाकर इन भ्रांतियों का जवाब कांग्रेस के काले इतिहास को बता कर देगा।देश का युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा करता है।इस मौके पर जयपुर शहर के युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पुरुवंशी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles