21.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

नीट में 15-15 लाख लेकर डमी कैंडिडेट्स बने झालावाड़ मेडिकल 10 विद्यार्थियों को दिल्ली पुलिस और मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने किया गिरफ्तार

नीट में 15-15 लाख रुपए लेकर डमी कैंडिडेट्स बने 10 मेडिकल विद्यार्थियों को दिल्ली पुलिस और मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया। इनमें से 8 की जमानत हो गई।
झालावाड़ मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. सुभाष जैन ने बताया कि 4 मई को नीट की परीक्षा हुई थी, 8 मई को दिल्ली पुलिस के अधिकारी झालावाड़ आए। उन्होंने 8 विद्यार्थी के बारे में जानकारी मांगी। 13 जून को मुंबई पुलिस के अधिकारी झालावाड़ आए और 2 विद्यार्थी (एक छात्र, एक छात्रा) की जानकारी मांगी।

13 जून को झालावाड़ में ही शाम 6 बजे तक मुंबई पुलिस ने छात्र और छात्रा से पूछताछ की। इसके बाद दोनों को अपने साथ मुंबई ले गए। इसकी जानकारी लोकल पुलिस को कॉलेज की ओर से दी गई थी।

मुंबई पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों विद्यार्थी 2022 बैच के हैं। दोनों राजस्थान के हैं। बाकी 8 स्टूडेंट्स राजस्थान व अन्य राज्यों से हैं। ये 8 विद्यार्थी 2019, 2021 और 2022 बैच के हैं। मेडिकल कॉलेज की जांच कमेटी अपने स्तर पर भी जांच कर रही है।

मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. सुभाष चंद्र जैन ने बताया कि किसी भी छात्र को सेंटर से गिरफ्तार नहीं किया गया है। दिल्ली पुलिस की जांच टीम को हमने जानकारी दी तो विद्यार्थी से पूछताछ की थी। जानकारी के अनुसार इन छात्रों पर 15-15 लाख रुपए लेकर डमी कैंडिडेट बनकर परीक्षा देने का आरोप है। इनमें कुछ छात्राएं भी हैं।

झालावाड़ एसपी ऋचा तोमर ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के मामले में पुलिस को कोई जानकारी नहीं है, मीडिया से जानकारी मिलने के बाद उनकी एक टीम ने भी कॉलेज में जाकर इस मामले में बात की है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles