34.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के विधानसभा क्षेत्र विद्याधर नगर के वार्ड नंबर 37 और 40 में बनी 80 फीट लिंक रोड पर 15 फीट चौड़ा और 18 फीट गहरा गड्ढा,नगर निगम के घटिया कार्य की खुली पोल,नागरिक परेशान

मानसून की दूसरी बारिश में ही नगर निगम के घटिया कामों की पोल खुल गई। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के विधानसभा क्षेत्र विद्याधर नगर के वार्ड नंबर 37 और 40 में बनी 80 फीट लिंक रोड पर शुक्रवार सुबह सड़क धंस गई। इससे 15 फीट चौड़ा और 18 फीट गहरा गड्ढा हो गया। इसके बाद खातीपुरा से कालवाड़ रोड को जोड़ने वाली लिंक रोड पर आम लोगों की आवाजाही को बंद कर दिया गया है।

शुक्रवार रात तक नगर निगम की टीम गड्ढे को भरकर ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने का काम पूरा नहीं कर पाई है। इसकी वजह से स्थानीय निवासियों को परेशान होना पड़ रहा है।

बीती रात से लगातार हो रही बारिश के बाद शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे शिवपुरी ए कॉलोनी में 80 फीट लिंक रोड में गड्ढा हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने नगर निगम प्रशासन को इसकी जानकारी दी। इसके कुछ घंटे बाद नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। गड्ढे को दुरुस्त करने के काम में जुटी। लेकिन रात तक भी नगर निगम की टीम सड़क के बीचों बीच हुए विशालकाय गड्ढे को भरने का काम पूरा नहीं कर पाई है। इसकी वजह से अब स्थानीय लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles