35.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

आईआरएस की एक महिला अधिकारी: महिला से पुरुष बनी, केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने दी मंजूरी

केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी को नाम और लिंग बदलने की अपील को मंजूरी दे दी। यह भारतीय सिविल सेवा के इतिहास में पहली बार हुआ है। आदेश के अनुसार सुश्री एम अनुसूया,आईआरएस ने मंत्रालय से उनके नाम को अनुकाथिर सूर्या और लिंग को महिला से पुरुष में बदलने की स्वीकृति मांगी थी जिसे मंजूरी मिल गई।

हैदराबाद में तैनात आईआरएस की एक महिला अधिकारी महिला से पुरुष बनी है। 35 साल के अधिकारी ने अपना जेंडर चेंज करवाया है। इसके बाद उन्होंने अपना नाम भी बदल लिया है। उन्होंने अपना नाम एम अनुसूया (पुराना नाम) से अनुकाथिर सूर्या एम (नया नाम) रख लिया है।

उन्होंने ऑफिशियल रिकॉर्ड में अपना नाम-जेंडर बदलने के लिए वित्त मंत्रालय को लिखा। मंत्रालय ने 9 जुलाई को इसकी मंजूरी दे दी। इसके साथ ही अब से सभी सरकारी कागजातों में भी उनका नाम अनुकाथिर सूर्या एम के तौर पर जाना जाएगा। सिविल सर्विस के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles