29.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

विपक्ष द्वारा भ्रम फैलाने के बावजूद जनता ने मोदी को चुना : सीपी जोशी

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा है कि सभी विपक्षी पार्टियों द्वारा एक होकर कई प्रकार के भ्रम फैलाने और कई लोगों द्वारा वित्त पोषित करने के बाद भी देश की जनता ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व को चुना है।

जाेशी ने सोमवार को नागौर जाते समय पत्रकारों से कहा कि इससे पहले नेहरू जी के समय ऐसा हुआ था, लेकिन उस समय विपक्ष नहीं के बराबर था। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भी तमाम दावों और अटकलों के बाद भी प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनी, अभी जिला परिषद के चार वार्डों के चुनाव में से तीन पर भाजपा जीती है और कांग्रेस शून्य पर आई। इससे स्पष्ट है कि जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ है।

जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत और विकसित राजस्थान का संकल्प पूरा होगा। पिछले छ महीने में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जो कल्याणकारी कदम उठाए, जनता उसकी सराहना कर रही है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि विधानसभा उप चुनाव की सीटें परम्परागत रूप से कांग्रेस और उनके गठबंधन के पास रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles