34.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

SI भर्ती पेपर-लीक मामले में 50 हजार का इनामी गिरफ्तार:20 से ज्यादा कैंडिडेट्स को पेपर रटवाया था; खरीदारों को ब्याज पर रुपए देने वाला सांचौर से पकड़ा

SOG ने एसआई भर्ती परीक्षा-2021 के पेपर लीक मामले में 50 हजार रुपए के इनामी रिंकू शर्मा और सुरेश कुमार को पकड़ा है। दोनों ने एसआई भर्ती परीक्षा में बैठे 20 से अभ्यर्थियों को लीक पेपर रटवाया था। अब SOG इनसे कैंडिडेट्स को लेकर पूछताछ कर रही है। यह मालूम करने का प्रयास किया जा रहा है कि ऐसे कौन-कौन से फर्जी SI हैं जो अभी ट्रेनिंग में हैं।

जांच में सामने आया है कि सुरेश पेपर खरीदारों को ब्याज पर रुपए उपलब्ध करवाता था। दोनों ने जेईएएन भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक मामले में भी शामिल थे। दोनों ने कई कैंडिडेस को पेपर रटवाया था। दोनों आरोपी 24 जुलाई तक रिमांड पर हैं।

SI भर्ती पेपर 5 जिलों में वॉट्सऐप पर भेजा था

एसओजी के एडीजी वीके सिंह ने बताया- एसआई भर्ती परीक्षा-2021 के मामले में 50 हजार रुपए का इनामी रिंकू कुमार शर्मा (36) निवासी टोरडा, सिकंदरा-दौसा हाल लवकुश नगर दौसा और सुरेश कुमार निवासी सांचौर को गिरफ्तार किया है। रिंकू कुमार हर्षवर्धन की गैंग का आदमी है। हर्षवर्धन जगदीश की गैंग से जुड़ा हुआ था। रिंकू ने एसआई भर्ती के लीक पेपर काे करौली, दौसा, सवाई माधोपुर, जयपुर, उदयपुर में वॉट्सऐप पर भेजा था। साथ ही 20 से ज्यादा कैंडिडेट्स काे पेपर लीक कर पढ़वाया और रटवाया था।

नेपाल भाग गया था रिंकू

SOG के अनुसार, इसके लिए उसने 10 से 15 लाख रुपए तय किए हुए थे। एसओजी की सख्ती के बाद रिंकू नेपाल भाग गया था। वह अब तक 6 बार भारत-नेपाल आ -जा चुका। रिंकू शर्मा को पकड़ने के लिए एडिशनल एसपी चिरंजी लाल व शकील अहमद, इंस्पेक्टर मनीष व मुकेश खराडिया की टीम लगी हुई थी। रिंकू के नेपाल से दौसा आने की जानकारी मिलने के बाद टीम ने बांसखो में छापा मारकर उसकी गिरफ्तारी की। रिंकू ने सीएचओ , जेईएन भर्ती परीक्षा में भी पेपर लीक करवाए हैं। वह इन परीक्षाओं में डमी अभ्यर्थी भी बैठा चुका है।

हवाला कारोबार से जुड़ा है सुरेश

वहीं एसओजी की रडार में सुरेश कुमार भी वांटेड चल रहा था। इसे सांचौर से गिरफ्तार किया है। वह हवाला कारोबार में पिछले 5 साल से लिप्त है। लीक पेपर काे बेचने के साथ लाेगाें के लिए ब्याज पर रुपए उपलब्ध करवाने की व्यवस्था भी करता है। गैंग के द्वारा लीक पेपर काे बेचने पर पेपर खरीदने वालों के पैसों की गारंटी देता है। सुरेश ने 8 से ज्यादा एसआई परीक्षा में बैठे अभ्यर्थियों काे लीक पेपर रटवाया था। उसके सांचौर में ठिकाने का पता चलने के बाद एडिशनल एसपी महावीर प्रसाद, डिप्टी शिवकुमार भारद्वाज, नियाज मोहम्मद, इंस्पेक्टर गुरूमेल सिंह व सुरेश चंद मौके पर भेज कर आरोपी की गिरफ्तारी की गई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles