31.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

अब नहीं मिलेंगे प्रदेश की महिलाओं को स्मार्ट फ़ोन, सरकार ने रद्द कर दी ये योजना

किशनगढ़ से कांग्रेस विधायक विकास चौधरी के द्वारा विधानसभा में पूछे गए अतारांकित प्रश्न के जवाब में कहां कि भजनलाल सरकार फ्री स्मार्टफोन योजना को फिलहाल स्थगित कर दिया है।  कांग्रेस विधायक विकास चौधरी के जनवरी 2024 तक कितने फ्री स्मार्टफोन बांटने अतारांकित प्रश्न के जवाब में जवाब में सरकार ने बताया कि 24 लाख 56 हजार 1 महिलाओं को फ्री स्‍मार्टफोन बांटे थे। इस योजना को विधानसभा चुनावों की आचार संहिता लागू होते ही 9 अक्टूबर 2023 से स्‍थगित कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि आगे योजना का परीक्षण करके स्‍मार्टफोन योजना पर आगे फैसला किया जाएगा। इस योजना पर 2023-24 में 1811.30 करोड़ के बजट का प्रावधान था, इसमें से 1745.22 करोड़ खर्च किया गया। मोबाइल बांटने के लिए दो महीनों तक 490 से ज्यादा कैंप लगाए गए, उन पर 75.14 करोड़ खर्च किए गए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles