23.6 C
Jaipur
Tuesday, March 10, 2026

कोटा से कांग्रेस विधायक शांति धारीवाल ने आसन पर बैठे सभापति संदीप शर्मा को बकी गाली, विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा मामला गंभीर, सोमवार को करूंगा निर्णय

विधानसभा में यूडीएच की अनुदान मांगों पर बहस के दौरान बोलते कांग्रेस के विधायक शांति धारीवाल ने तीन बार अपशब्द बोले। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि वास्तव में यह गंभीर बात है। निंदनीय और शर्मनाक है कि कांग्रेस विधायक शांति धारीवाल के मुंह से मां-बहन की गाली जैसे शब्द निकले। मैं इस पर पूरा वीडियो देखकर सोमवार को अपना निर्णय दूंगा।

पहली बार कांग्रेस विधायक धारीवाल ने कांग्रेस राज के दौरान गड़बड़ियों पर लगे आरोपों पर पलटवार करते हुए अपशब्द का इस्तेमाल किया। दूसरी बार उन्होंने फर्जी पट्टे जारी करने के मामले में भी अपशब्द कहे।

तीसरी बार जब सभापति जब सभापति संदीप शर्मा ने कांग्रेस विधायक धारीवाल को बात खत्म करने को कहा तो वहां भी अपशब्द का इस्तेमाल कर दिया। धारीवाल ने सभापति को कहा- तुम तो कोटा के हो, कोटा में रहना है कि नहीं रहना है। संदीप शर्मा कोटा दक्षिण से विधायक हैं और धारीवाल कोटा उत्तर से विधायक हैं।

विधायक श्रीचंद कृपलानी ने सदन में इस बात को उठाते हुए कहा कि कांग्रेस विधायक ने सभापति को साले शब्द कहा। बहन की गाली दी। उस समय भी मैंने ऑब्जेक्शन किया। इस तरह की असंसदीय भाषा विधानसभा की गरिमा को पूरे देश में गिरा रही है। भाजपा विधायक कृपलानी ने कांग्रेस विधायक धारीवाल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles