20.6 C
Jaipur
Tuesday, March 10, 2026

राजस्थान सहित नौ राज्यों के नए राज्यपाल नियुक्त, हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का, ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का और गुलाबचंद कटारिया को पंजाब का राज्यपाल किया नियुक्त 

राजस्थान सहित 9 राज्यों में नए राज्यपाल की नियुक्त किए गए हैं। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र को हटा दिया है अब उनकी जगह हरिभाऊ किसनराव बागड़े राजस्थान का नया राज्यपाल बनाया गया है। राजस्थान के वरिष्ठ भाजपा नेता ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का और गुलाब चंद कटारिया को असम से पंजाब का राज्यपाल और चंडीगढ़ का प्रशासक बनाया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार देर रात राज्यपाल नियुक्त किए। इसके अलावाराष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू नेजिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का,संतोष कुमार गंगवार को झारखंड,रामेन डेका को छत्तीसगढ़ का, सीएच विजयशंकर को मेघालय का, सीपी राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का और लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का और मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

राजस्थान के नवनियुक्त राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े का जन्म 17 अगस्त 1945 को औरंगाबाद जिले के फुलंबरी कस्बे में एक मराठा परिवार में हुआ था। वे पहली बार 1985 में औरंगाबाद पूर्व सीट से महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुने गए थे। उन्होंने 2014 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के कल्याण काले के खिलाफ फुलंबरी निर्वाचन क्षेत्र से विधायक का चुनाव जीता था। उसी निर्वाचन क्षेत्र से 2019 का विधानसभा चुनाव जीता था। जब भाजपा ने 2014 में महाराष्ट्र में अपनी पहली सरकार बनाई, तो उन्हें महाराष्ट्र विधानसभा का अध्यक्ष नियुक्त किया था। महाराष्ट्र सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles