32.6 C
Jaipur
Tuesday, March 10, 2026

केंद्रीय ऊर्जा और आवासन एंव शहरी कार्य मंत्री खट्टर ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रबुद्धजनों के साथ बजट पर की परिचर्चा, जनता के बीच कांग्रेसी नेता झूठ और भ्रम फैलाने का किया जा रहा है कार्य: मनोहर लाल खट्टर

केंद्रीय ऊर्जा और आवासन एंव शहरी कार्य मंत्री  मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए प्रयासरत है। इसके लिए पीएम मोदी ने देश की आजादी के 75 साल  के बाद के 25 साल को अमृत काल बताते हुए देश की उन्नति और विकास के लिए कार्य शुरू कर दिया है। विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए महिला, युवा, किसान और गरीब के विकास के लिए इस बार बजट में नई पहल की गई है। भाजपा की नीति भी अन्तोदय की है। समाज और देश का विकास करना है तो अंतिम पंक्ति का उदय करना है। फिर चाहे वो अन्तोदय परिवार का हो, समाज का हो, जिले का हो या फिर देश का हो। हमें सब का साथ और सब का विकास की नीति पर कार्य करना होगा। 

केंद्रीय ऊर्जा और आवासन एंव शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में 28 जुलाई रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में केंद्रीय बजट पर परिचर्चा करते हुए कहा कि केंद्रीय बजट को लेकर विपक्ष भ्रम फैलाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि जनता के बीच कांग्रेसी नेताओं द्वारा सिर्फ झूठ और भ्रम फैलाया जा रहा है यह राजनैतिक बेईमानी है। कांग्रेस के झूठ का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कांग्रेस ने 40 करोड लोगों को सालाना 1 लाख रूपए देने का वादा किया। इस हिसाब से कुल 40 लाख करोड़ रूपए बांटे जाते जबकि देश का बजट ही 48 लाख करोड़ रूपए का है तो यह संभव ही नहीं हो सकता था। यह कांग्रेस का आंकड़ों का झूठ है जो फैलाया गया। ऐसे में भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को कांग्रेस के झूठ को उजागर करते हुए केंद्र सरकार की नीति और रीति को जन जन तक पहुंचाना चाहिए।  

उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने बजट को दूरगामी सोच वाला बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार का बजट विकसित भारत 2047 के सपने को पूरा करने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पहले कार्यकाल में सिस्टम को सही किया, दूसरे कार्यकाल में विरासत और विकास पर कार्य हुआ और तीसरे कार्यकाल में स्पीड और स्केल पर कार्य किया जाएगा।

बजट पर परिचर्चा कार्यक्रम में जयपुर सांसद मंजु शर्मा ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर का आभार व्यक्त किया। सांसद मंजु शर्मा ने कहा कि केंद्रीय बजट युवा और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने वाला है।

 कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्धजनों के सवालों पर केंद्रीय मंत्री खट्टर द्वारा जवाब दिए गए। इस दौरान ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पंचारिया, मुकेश दाधीच, राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, मेयर सौम्या गुर्जर, भाजपा प्रदेश मंत्री भूपेंद्र सैनी, भाजपा के प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ, भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक सहित भाजपा पदाधिकारी एंव समाज के विभिन्न वर्गों से आए प्रबुद्धजन मौजूद रहे। 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles