29.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

कांग्रेस सदस्यों ने सदन की मर्यादा को किया तार तार : मदन राठौड़

राजस्थान के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने विधानसभा में कांग्रेस सदस्यों के व्यवहार को निंदनीय बताया है।

राठौड ने अपने बयान में कहा कि राजस्थान विधानसभा में आज एक बार फिर कांग्रेस विधायक ने सदन की मर्यादा को तार-तार करते हुए लोकतंत्र की हत्या करने का काम किया है। कांग्रेसी नेताओं द्वारा लगातार संसदीय परंपरा के खिलाफ कार्य किया जा रहा है।

प्रदेश में जहां राजस्थान विधानसभा में कांग्रेसी नेता अपनी हार नहीं पचा पा रहे और लोकतंत्र का अपमान कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर संसद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी हिंदुओं के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी कर जन भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इससे ऐसा प्रतीत होता है कि सदन और आसन के प्रति अमर्यादित आचरण कांग्रेसी नेताओं की आदत हो गई है। राठौड़ ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कोटा से आने वाले पूर्व मंत्री सदन में अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं तो कभी विधानसभा अध्यक्ष को धृतराष्ट्र की संज्ञा देकर अपमानित करते हैं।

यह कांग्रेसी नेताओं का चरित्र है जो महिलाओं का भी अपमान कर रहे हैं और लोकतंत्र की हत्या भी कर रहे हैं। संविधान की पुस्तक हाथ में लेकर घूमने वाले कांग्रेसी नेताओं द्वारा संविधान की हत्या करने का काम किया जा रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles