29.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

भरतपुर में गंभीर नदी में नहाते समय डूबे दो किशोर:देर रात तक SDRF ने सर्च किया, सुबह शव पानी की सतह पर आए

भरतपुर में गंभीर नदी में सोमवार शाम नहाने उतरे 4 लड़कों में से 2 की डूबने से मौत हो गई। 2 को ग्रामीणों ने पानी से निकाल लिया था। लापता लड़कों की तलाश के लिए रात 11.30 बजे तक एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू चलाया लेकिन सफलता नहीं मिली। मंगलवार सुबह 6 से 7 बजे के बीच दोनों शव पानी की सतह पर आ गए।

घटना बयाना सदर थाना इलाके के गांव खिरकवास में हुई। शव मिलने की सूचना पर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल दोनों लड़कों का गांव में ही पोस्टमॉर्टम कराए जाने की तैयारी चल रही है।
बता दें, करौली के पांचना बांध से गंभीर नदी में पानी छोड़ा गया था। खिरकवास गांव में सोमवार शाम करीब 5 बजे 4 लड़के गांव के बाहर नदी पर बनी पुलिया पर नहाने गए थे। इसी दौरान चारों पानी के तेज बहाव के कारण नदी में डूब गए।

पास ही मौजूद ग्रामीण राम अवतार ने हिम्मत दिखाते हुए सौरभ और अवधेश को तो बाहर निकाल लिया, लेकिन दो लड़के हेमेश (15) पुत्र दिनेश और लवकुश (16) पुत्र सतवीर गहरे पानी में चले गए। ग्रामीणों और एसडीआरएफ ने रात 11:30 बजे तक सर्च ऑपरेशन चलाया था।
सुबह पानी के ऊपर आए शव

मंगलवार सुबह 7 बजे फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया जाना था। लेकिन इससे पहले ही दोनों बच्चों की डेडबॉडी पानी के ऊपर आ गई। स्थानीय ग्रामीण रमेश अधाना ने बताया कि पूरी रात ग्रामीण नदी के तट पर बैठे रहे। सुबह करीब 6 बजे पुलिया के पास ही अचानक एक बच्चे हेमेश का शव पानी में तैरता हुआ दिखाई दिया।

इसके एक घंटे बाद ही सुबह 7 बजे दूसरे बच्चे लवकुश का शव भी पानी के ऊपर आ गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने दोनों बच्चों के शवों को नदी से बाहर निकाला। बच्चों के शव मिलने से पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया है।

सदर थाना एसएचओ बलराम यादव ने बताया कि दोनों बच्चों का मौके पर ही पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। इसके लिए बयाना सीएचसी से मेडिकल टीम बुलाई जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles