33.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

भाजपा के विशेष सदस्यता अभियान की शुरूआत, 17 अगस्त से 28 अगस्त तक चलेगा अभियान

भाजपा के विशेष सदस्यता अभियान की लॉंचिंग गुरूवार सुबह खंडेलवाल सभा भवन वैशाली सर्किल वैशाली नगर पर की गई। इस दौरान भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी, प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, गजेन्द्र सिंह शेखावत, प्रदेश सह-प्रभारी विजया राहटकर, अभियान संयोजक बाबा बालकनाथ, राष्ट्रीय सचिव अल्का गुर्जर, राष्ट्रीय प्रवक्ता सांसद राज्यवर्धन सिंह, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी सहित कोर कमेटी के सदस्यों ने विशेष सदस्यता अभियान की शुरूआत की।

सदस्यता अभियान के दौरान संबोधित करते हुए प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी ने कहा कि बूथ स्तर के प्रत्येक कार्यकर्ता को भाजपा के सदस्यता अभियान के लिए जुटना होगा। इसमें प्रत्येक बूथ पर कम से कम 100 नए नवमतदाताओं को भाजपा से जोडने का काम करना है। मुख्य रूप से नवमतदाताओं पर ध्यान केंद्रिंत करने की आवश्यकता इसलिए भी है, क्योंकि एैसे सभी लोग जो पहली बार मतदान कर रहे हैं, उन्हे भाजपा की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास कार्यों और देश में विकास के नये आयामों के बारे में विस्तार से जानकारी देने का काम करना आवश्यक है। बूथ कार्यकर्ता को ‘‘बूथ जीता चुनाव जीता’’ के मंत्र के साथ काम करना है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बडा राजनैतिक दल है। भाजपा से जुडने को लेकर नवमतदाताओं में उत्सुकता का माहौल है। भाजपा एक विचार है, पदाधिकारी बदलते हैं विचार नहीं। सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ऐसी पार्टी है जहां बूथ स्तर का कार्यकर्ता राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच पाता है।

विशेष सदस्यता अभियान के संयोजक सांसद बाबा बालकनाथ ने संबोधन में कहा कि विशेष सदस्यता अभियान 17 अगस्त से 28 अगस्त तक चलेगा। इस सदस्यता अभियान से एक बडे अभियान का आगाज होगा। भाजपा अपने इस सदस्यता अभियान के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक पहुंचेगी। बूथ स्तर के कार्यकर्ता से लेकर प्रत्येक पदाधिकारी संकल्प के साथ सदस्यता अभियान में जुटेगा। भाजपा की ओर से विशेष सदस्यता अभियान से जुडने के लिए टोल फ्री नंबर (8140-200-200) जारी किया गया है। टोल फ्री नंबर पर मिस्ड कॉल के अलावा भाजपा की ओर से ‘‘क्ूयआर कोड’’ स्कैनर को स्कैन करके भी आप भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। इस टोल फ्री नंबर पर मिस्ड कॉल देकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की जा सकती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles