33.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

शिक्षा और आध्यात्म के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यो में योगदान देने वाले व्यक्तियों का हुआ सम्मान

शिक्षा और आध्यात्म के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यो में योगदान देने वाले लोगो को जी-सील एजुकेशन सोसाइटी ओर नेकी की राह संस्था के तत्वावधान में दिल्ली के गाजियाबाद के पांच सितारा होटल में आचार्य देवो भवः 2024 के 8 वे संस्करण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसमे देश के नामचीन हस्तियों ने भाग लिया।

बॉलीवुड के सुपर स्टार भीष्मपितामह और शक्तिमान सीरियल से विख्यात मुकेश खन्ना ने 100 से ज्यादा लोगो को आचार्य देवो भवः के सम्मान से शील्ड ओर सर्टिफिकेट देकर समान्नित किया। राजस्थान के इवेंट सहयोगी ओम भारद्वाज ने बताया कि कार्यक्रम में देश के नामचीन 20 से भी अधिक धर्मगुरुओं ने भाग लिए। जिसमे हिन्दू महासभा के प्रदेशाध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज प्रसिद्ध कथा वाचक साध्वी समाहिता देवी, सारेगामापा 2023 फेम सिंगर शरद शर्मा, राष्ट्रपति सम्मान पदमश्री से समानित भगत सिंह सेवा दल के फाउंडर जितेंद्र सिंह शंटी सहित देश के 15 से भीअधिक शिक्षाविद आचार्यो ने कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम में राजस्थान के लगभग 8 लोगो को इस पुरस्कार से नवाज़ा गया जिसमें के.जी.आर ग्रुप ऑफ कॉलेज के डायरेक्टर रूप सिंह गुर्जर, कृष्णा ग्रुप ऑफ स्कूल के डायरेक्टर डॉ राजेन्द्र यादव, ज्योतिष आचार्य पंडित महेश शास्त्री, भीलवाड़ा के प्रसिद्ध उधोगपति समाज सेवी शक्ति सिंह, जयपुर की दीपशिखा कॉलेज ऑफ ग्रुप, उदयपुर से लेखक निर्भय निनाद को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शरद शर्मा और एमएस निज़ामी ब्रदर्स ने अपने आवाज से लोगो को मंत्रमुग्ध किया साथ ही तमाशा म्यूजिक ग्रुप द्वारा युवा पीढ़ी को नशे से दूर करने के उद्देश्य से बनाया गाना नशा लॉच किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles