34.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सदस्यता अभियान का किया आगाज, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राठौड ने मुख्यमंत्री शर्मा के साथ मुख्यमंत्री निवास पर देखा अभियान का सीधा प्रसारण

भाजपा के सदस्यता अभियान का आगाज सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदस्यता ग्रहण कर किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देश के प्रधान सेवक को पार्टी की सदस्यता दिलवाई। सदस्यता अभियान शुभारंभ कार्यक्रम देशभर में सीधा प्रसारण किया गया। देश के प्रत्येक भाजपा शासित राज्यों, जिला, मंडल और बूथ स्तर पर कार्यक्रम लाइव किया गया। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यालय में अभियान के प्रदेश प्रभारी डॉ अरूण चतुर्वेदी के नेतृत्व में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। वहीं दूसरी ओर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ मुख्यमंत्री निवास पर अभियान का सीधा प्रसारण देखा। 

भाजपा प्रदेश कार्यालय में शहर सांसद मंजू शर्मा, विधायक देवी सिंह शेखावत, भागचंद टाकड़ा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सीआर चौधरी, नारायण पंचारिया, मोतीलाल मीणा, प्रदेश महामंत्री एवं विधायक जितेंद्र गोठवाल, पूर्व राज्यसभा सांसद रामकुमार वर्मा, प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनिया, भूपेंद्र सैनी, प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ, आईटी संयोजक अविनाश जोशी, सोशल मीडिया संयोजक ​हिरेन्द्र कौशिक, कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक सहित भाजपा विभिन्न मोर्चा, प्रकोष्ठ, विभागों के संयोजक-सह संयोजक, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

भाजपा प्रदेश कार्यालय में 3 सितंबर को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड और सीएम भजनलाल शर्मा ग्रहण करेंगे पार्टी की सदस्यताः अरूण चतुर्वेदी

अभियान के प्रदेश प्रभारी डॉ. अरूण चतुर्वेदी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर राष्ट्रीय स्तर अभियान का आगाज कर दिया। अब मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में सुबह 12:00 बजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इसके बाद 4 सितंबर को प्रदेश के प्रत्येक जिले में भाजपा के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि प्रेस वार्ता के माध्यम से अभियान को लॉन्च करेंगे। 

अभियान के प्रदेश सह संयोजक मोतीलाल मीणा ने बताया कि भाजपा प्रदेश में सवा करोड़ सदस्यों को पार्टी परिवार का सदस्य बनाएंगी। इसके लिए राजस्थान के 51 हजार 700 बूथों पर भाजपा कार्यकर्ता को 200-200 सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत मिस्ड कॉल, नमो ऐप, वेबसाइट और क्यूआर कोड स्कैन करके कोई भी व्यक्ति सदस्य बन सकता है। अभियान दो चरणों में चलेगा। पहला चरण 25 सितंबर तक और दूसरा चरण 1 से 15 अक्टूबर तक चलाया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles