33.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

प्रदेश में भाजपा के सदस्यता अभियान का आगाज, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ग्रहण की पार्टी की सदस्यता

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और डॉ. प्रेमचंद बैरवा को पार्टी का सदस्य बनाकर प्रदेश में सदस्यता अभियान का आगाज किया। सदस्यता अभियान कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक सदस्य जोड़ने का आह्वान किया और कहा कि भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश की जनता को पार्टी की रीति-नीति और पंच निष्ठाओं से अवगत कराते हुए विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का सदस्य बनाए। 

भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश की जनता को पार्टी की रीति-नीति और पंच निष्ठाओं से अवगत कराते हुए बनाए सदस्य: मदन राठौड

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि आज देश में परिवारवादी या व्यक्ति विशेष पर आधारित राजनैतिक पार्टियां कार्य कर रही है लेकिन भारतीय जनता पार्टी विचारधारा आधारित वो पार्टी है जहां अंत्योदय की अवधारणा पर कार्य किया जाता है। राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है और मोदी सरकार जनता के लिए लगातार काम कर रही है। हम सब को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर जनता के बीच में जाना हैं और आम जनता को पार्टी परिवार से जोड़ना है। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि भाजपा में सर्वांगीण विकास की नीति पर कार्य किया जाता है। भाजपा कार्यकर्ता को घर-घर जाकर हर परिवार से संपर्क करना है और सदस्य बनाना है। अगर कोई अभियान से जुड़ना नहीं चाहता है तो भी उसे पार्टी की रीति नीति जरूर बताए। भाजपा कार्यकर्ता सवा करोड़ के लक्ष्य को ध्यान में रखकर कार्य करें। हम सब जन प्रतिनिधिगण अपने क्षत्रों में अभियान को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles