33.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

भाजपा सबका साथ सबका विकास की राजनीति करती है न कि तुष्टिकरण की: डॉ.अलका सिंह

भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री डॉ.अलका सिंह गुर्जर ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास की राजनीति करती है न कि तुष्टिकरण की। उन्होंने कहा कि केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा राजस्थान में भजनलाल शर्मा की अगुवाई में विकसित भारत बनेगा। राष्ट्रीय मंत्री अलका सिंह गुर्जर रविवार को टोंक सर्किट हाऊस में भजपा की सदस्यता अभियान को समीक्षा बैठक में शामिल होने आयी थी,जिन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा विकसित भारत के संकल्प के साथ सबको साथ लेकर आगे बढ रही हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान में भी डबल इंजन की सरकार हैं तथा राजस्थान विकास की तरफ बढ रहा है।

राष्ट्रीय मंत्री डॉ.अलका सिंह गुर्जर ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी हैं तथा पूरे देश में सदस्यता अभियान शुरू किया गया हैं जिसके तहत राजस्थान में सवा करोड सदस्य बनाने का लक्ष्य है लेकिन भाजपा इस आंकडे को पार करेगी। मुख्यमन्त्री भजन लाल शर्मा की विदेश या़त्रा का जिक्र करते हुए कहा कि राजस्थान में निवेश की दिशा में महत्तवपूर्ण कदम हैं निश्चित ही लोगों को रोजगार मिल सकेगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह मेहता ने कहा कि टोंक जिले में 70 हजार भाजपा सदस्य बनाएगी जिसमें अब तक 17 हजार सदस्य बनाए जा चुके है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान अब मण्डल स्तर से आगे जाकर बूथ स्तर तक पहुंच चुका है, 15 मण्डल तक ये अभियान अपने अगले चरण बूथ स्तर पर चलाया जा रहा और शेष 10 मंडल में भी आगामी दो से तीन दिन मे ये अभियान बूथ स्तर पर चालू हो जाएगा।  

पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने कहा कि कांग्रेस के महासचिव सचिन पायलट के भाजपा संगठन व सरकार संबंधी दिए गए बयान मामले में तंज कसते हुए कहा कि वह पांच साल भी ऐसे ही भटकते रहे अभी वैसे ही है, वह आज भी इधर उधर ही है आज भी एक साथ नही बैठ पाए।

बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश चंदेल, सदस्यता अभियान के संयोजक सुनील जैन, सह संयोजक गौरव चरण, रमेश गढ़वाल,भाजपा अन्य पिछडा वर्ग मोर्चा  के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र सैनी, मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र जैन ,पूर्व प्रधान जगदीश गुर्जर ,शिवजी राम चैधरी ,प्रिया वीर सिंह राठौड़, बादल साहू ,प्रिय वीर सिंह राठौड़, बाबूलाल गुनसारिया,सीताराम चावला आदि मौजूद थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles