33.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

विश्वकर्मा जयंती को राष्ट्रीय श्रम दिवस घोषित करे सरकार- भारतीय मज़दूर संघ

राजधानी जयपुर में आज भारतीय मज़दूर संघ की ओर से प्रदेश भर में मज़दूरों के साथ आज जयपुर में रैली निकाली। आज भारतीय मज़दूर संघ की ओर से सिंधी कैम्प से शुरू हुई जो शहर के अलग अलग जगहों से होते हुए शहीद स्मारक पर समाप्त हुई। शहीद स्मारक़ पर एक सभा का भी आयोजन किया गया जिसमें मज़दूरों की हितों की बात करते हुए उनके उत्थान पर बातचीत की गई। भारतीय संस्कृति में कर्म को प्रधानता देते हुए श्रम को सर्वोच्च स्थान दिया गया हैं। विश्वकर्मा भगवान की पूजा अर्चना कर देश के श्रमिक अपने औजारों की पूजा करते हैं।

आज इस अवसर पर सिंधी कैम्प से लंबे वाहनों के क़ाफ़िले के रूप में वाहन रैली शुरू हुई जो शहीद स्मारक पर ख़त्म हुई। इस रैली का जगह जगह स्वागत हुआ। भारतीय मज़दूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह डाबी ने बताया कि भारतीय मज़दूर संघ इस दिवस को राष्ट्रीय श्रम दिवस घोषित करवाने हेतु सरकार से माँग कर रहे हैं।

मज़दूरों की आवाज़ बुलंद करने और उनके हितों की रक्षा करने के लिए सरकार को आगे आना चाहिए। और उनके अधिकारों के लिए सक्षम स्तर पर कार्यवाही करनी चाहिए। मज़दूरों की सुनवाई के लिए जनसुनवाई केंद्र स्थापित किए जाने चाहिए जिससे वे अपनी समस्या को बताकर उसका निराकरण कर सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles