29.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

कांग्रेस ने सत्ता के लिए जिसका चेहरा आगे किया, उसको बाद में नाकारा निकम्मा और गद्दार कहकर अलग थलग किया : सीपी जोशी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने आज तोतुका भवन में गुर्जर समाज के आभार और अभिनंदन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर समाज के व्यक्तियों और जन प्रतिनिधियों से संवाद किया तथा पत्रकारों से बात की। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने गुर्जर समाज को केंद्र और प्रदेश में सत्ता एवं संगठन, दोनों जगह उचित प्रतिनिधित्व दिया। गुर्जर समाज के आराध्य भगवान देवनारायण का कमल के फूल पर ही उदय हुआ था, जिनकी 1111 वीं जयंती पर जन्मस्थली मालासेरी डूंगरी पर आज़ादी के बाद नरेंद्र मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं, जो उन्हें नमन करने आए। उससे पूर्व वहां भाजपा शासन में ही पैनोरमा बना तथा विकास कार्य हुए। मैं आशा करता हूं जैसा सहयोग गुर्जर समाज का भारतीय जनता पार्टी को आज तक प्राप्त हुआ, 2023 के चुनाव में भी वही समर्थन प्राप्त होगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कार्यक्रम के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री के आज के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि यह उनकी घबराहट और अपने विधायकों को जैसे तैसे जोड़े रखने की कवायद मात्र है। अब तक हुए इनके आंतरिक सर्वे ने इनकी नींदें उड़ा दी है। इनका कुनबा टूट चुका है, इनका साथ छोड़ रहा है। सरकार ने अपने कुनबे को साथ रखने के लिए उनके फोन टेप कराए, पर वो कब तक। इनका जहाज डूबने वाला है। इसलिए कुनबे के लोग छोड़ छोड़ कर जा रहे हैं।
भाजपा ने कभी किसी समाज के नेता को केवल चुनाव में इस्तेमाल नहीं किया, लेकिन कांग्रेस ने सत्ता के लिए जिसका चेहरा आगे किया, उनको बाद में नाकारा, निकम्मा और गद्दार कहकर अलग थलग कर दिया।जो ऐसा करते हैं या कहते हैं वे समाज का सिर्फ इस्तेमाल कर रहे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles