33.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर NRI ने की घोषणा:इसरो के वैज्ञानिकों को देंगे 1 करोड़ रुपए, विदेशों में भी भारतीयों में खुशी

बाड़मेर
23 अगस्त शाम को चांद पर चंद्रयान-3 ने साउथ पोल पर लैंडिंग कर इतिहास रच दिया। भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर कामयाब लैंडिग करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। देश भर में भारत के लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं है। राजधानी से लेकर बॉर्डर तक खुशी से लोग झूम रहे हैं। एक-दूसरे को बधाइयां दे रहे हैं। इधर बाड़मेर निवासी एनआरआई प़ृथ्वीसिंह कोलू ने इसरो के वैज्ञानिकों को 1 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि की घोषणा की।

दरअसल, बाड़मेर के कोलू गांव निवासी और एनआरआइ पृ़थ्वीराज सिंह ने इसरो के वैज्ञानिकों को एक करोड़ रुपए का प्रोत्साहन देने की घोषणा की है। पृथ्वीराज ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र के महत्वपूर्ण मिशन चंद्रयान-3 के चन्द्रमा के दक्षिण ध्रुव पर सकुशल उतरने पर भारतीय वैज्ञानिकों की कामयाबी को मिसाल मानते हुए यह घोषणा की है।

उन्होंने कहा, देश ही नहीं, विदेश में भी सभी भारतीयों का सीना गर्व से चौड़ा हुआ है। पृथ्वीराज की कंपनी प्रकाश पंप मिडल ईस्ट (अरब देश) में है। पृथ्वीराज ने इससे पूर्व कवास में आई बाढ़ में बाड़मेर के लोगों की बड़ी मदद की थी। कोरोनाकाल में उन्होंने अत्याधुनिक एक्स-रे मशीन व 2 करोड़ 50 लाख की लागत से न्यू टैक्नोलॉजी का आइसीयू वार्ड भी बनवाया और सरकारी हॉस्पिटल को भेंट किया। राम मंदिर निर्माण में भी पृथ्वीराज ने एक करोड़ रुपए भेंट किए। भामाशाह के तौर पर वे लगातार इलाके के लिए मददगार रहे हैं।

पटाखे फोड़कर किया खुशी का इजहार

बाड़मेर शहर में कांग्रेस, बीजेपी और एबीवीपी ने शहर के सर्किल पर पटाखे फोड़े, भारत के जयकारे भी लगाए। शहर से लेकर बॉर्डर तक चंद्रयान के सफल लैंडिग को सभी एक-दूसरे को बधाई देते नजर आए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles