33.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

किसानों को पर्याप्त पानी, बिजली के लिए किए अभूतपूर्व कार्य,लगभग 60 हजार युवाओं को दी सरकारी नियुक्तियां- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है। पार्टी के कार्यकर्ता देश में लोकतंत्र में विश्वास रखते हैं और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए समर्पण भाव से काम करते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र की परम्परा का निर्वहन निरंतर रूप से जारी है और इसी दिशा में संगठन के चुनाव संपादित किए जाते हैं।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को बगरू के नरसिंहपुरा में आयोजित बीजेपी जयपुर देहात दक्षिण के संगठन पर्व 2024 में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अन्त्योदय और डॉ. भीमराव अम्बेडकर के समाज के अंतिम व्यक्ति के उदय के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। हमारी सरकार ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास एवं सबका प्रयास की भावना के साथ कार्यकर्ताओं एवं आमजन के सुझावों के आधार पर जुलाई में बजट घोषणाएं की। प्रदेश में पहली बार 99 प्रतिशत बजट घोषणाओं में जमीन आवंटन एवं 90 प्रतिशत घोषणाओं की वित्तीय स्वीकृतियां 6 महीने में ही पूरी कर ली गई।

CM भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार किसानों, महिलाओं व युवाओं के सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। इसी दिशा में किसानों को गेहूं की एमएसपी पर 125 रुपये अतिरिक्त व किसान सम्मान निधि की अतिरिक्त किश्त के रूप में 2000 रुपये प्रदान किए जा रहे हैं। साथ ही युवाओं को अब तक लगभग 60 हजार पदों पर नियुक्तियां दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने के लिए ईआरसीपी (राम जलसेतु लिंक परियोजना) एवं शेखावटी के लोगों के लिए यमुना जल समझौते का मार्ग प्रशस्त किया है। हमारी सरकार साल 2027 तक किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध करवाने के लक्ष्य के साथ कार्य कर रही है। इसी दिशा में राज्य सरकार ने केन्द्र सरकार के साथ ऊर्जा क्षेत्र में 2.24 लाख करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू किए

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles