33.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

राजस्थान विधानसभा का घेराव, सड़कों पर उतरे हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता, AICC सदस्य अभिषेक चौधरी ने गिरफ्तारी दी ।

अभिषेक चौधरी ने साफ कहा कि ये भाजपा की तानाशाही नहीं चलेगी, लोकतंत्र की हत्या नहीं होने देंगे,पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर भाजपा नेता द्वारा की गई अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल है, अभिषेक चौधरी समेत ने अपनी गिरफ्तारियां दीं, और कहा कि तानाशाही सरकार के खिलाफ ये लड़ाई नहीं रुकेगी।

कांग्रेस विधायक पिछले शुक्रवार (21 फरवरी) से ही विधानसभा में धरने पर बैठे हैं, लेकिन भाजपा सरकार को लोकतंत्र और विपक्ष की आवाज़ की कोई परवाह नहीं।
AICC सदस्य अभिषेक चौधरी ने कहा – “जब भी विधानसभा या लोकसभा में जनता के मुद्दों पर चर्चा होने लगती है, भाजपा सरकार ध्यान भटकाने के लिए विवादित बयान दिलवाने लगती है इनकी असली मंशा यही है कि सदन में जनता की समस्याओं पर चर्चा ही न हो। सदन में घुसकर कांग्रेस विधायकों ने भाजपा सरकार की हिटलरशाही के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, स्पीकर वासुदेव देवनानी ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए कांग्रेस विधायकों को बार-बार बैठने के लिए कहा, लेकिन कांग्रेस ने जनता की आवाज़ उठाने से इनकार कर दिया।
Aicc सदस्य अभिषेक चौधरी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर भाजपा सरकार ने माफी नहीं मांगी, तो राजस्थान जल उठेगा, अगर भाजपा सरकार ने इंदिरा गांधी पर की गई टिप्पणी के लिए माफी नहीं मांगी और 6 विधायकों का निलंबन रद्द नहीं किया, तो हर जिले, हर शहर में भाजपा के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।
AICC सदस्य अभिषेक चौधरी का ऐलान – “यह आंदोलन अब रुकेगा नहीं, हर जिले में भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का महासंग्राम होगा, और मैं खुद हर शहर में प्रदर्शन करवाऊंगा, हर गली, हर चौराहे पर भाजपा का पुतला फूंका जाएगा।
भाजपा सरकार की तानाशाही अब नहीं चलेगी, कांग्रेस का हर कार्यकर्ता लोकतंत्र और जनता की आवाज़ को बचाने के लिए अंतिम सांस तक लड़ेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles