33.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

“जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने किया रीट परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, देखी व्यवस्थाएं।पहली पारी में 90.67% और दूसरी पारी में 93.18% रही उपस्थिति, 28 फरवरी को 4226 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा।”

जिला कलेक्टर ने बताया कि परीक्षा में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, ताकि परीक्षार्थी बिना किसी बाधा के परीक्षा में सम्मिलित हो सकें एवं अपने भविष्य की दिशा में आगे बढ़ सकें। उन्होंने केंद्रों का निरीक्षण कर बायोमेट्रिक एवं फेस रिकॉग्निशन प्रणाली का स्वयं जायजा लिया। उन्होंने परीक्षार्थियों की पहचान सत्यापित करने एवं फर्जी अभ्यर्थियों की पहचान करने हेतु बायोमेट्रिक तथा फेस रेकग्निशन तकनीक का उपयोग उच्च स्तर से आए निर्देशों के अनुसार करने के निर्देश दिए तथा पूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी सुनिश्चित करने को कहा। 

इस दौरान जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, बिजली एवं चिकित्सा सहायता जैसी आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता का जायजा लिया।

प्रथम पारी में 90.67% तथा द्वितीय पारी में 93.18% रही उपस्थिति

जिला परीक्षा समन्वयक शिवपाल जाट ने बताया कि रीट परीक्षा कि प्रथम पारी में 3934 विद्यार्थियों में से 3567 विद्यार्थियों ने तथा द्वितीय पारी में 4160 में से 3827 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा। इस तरह प्रथम पारी का उपस्थित प्रतिशत 90.67% तथा द्वितीय पारी में उपस्थित प्रतिशत 93.18% रही।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि परीक्षा में पारदर्शिता के मद्देनजर जिला सचिवालय खैरथल-तिजारा में स्थापित किए गए कंट्रोल रूम से सीसीटीवी के माध्यम से परीक्षा आयोजन पर नजर रखी गई। उन्होंने स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण कर परीक्षा से जुड़ी समस्त व्यवस्थाओं को प्रभावी रूप से लागू करने हेतु सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को,पेपर और ओएमआर शीट की सुरक्षा एवं गोपनीयता, कानून व्यवस्था, प्रश्न पत्रों के सुरक्षित परिवहन, परीक्षार्थियों की सुविधाओं एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आवश्यक दिशा—निर्देश दिए।

28 फरवरी को 4226 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने बताया कि रीट परीक्षा आयोजन के द्वितीय दिवस पर 28 फरवरी को जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर  4226 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles