29.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

सर्व ब्राह्मण महासभा एवं अन्य सहयोगी ब्राह्मण संगठनों की ओर से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह 20 अप्रेल से 04 मई तक आयोजित किया जायेगा। 15 दिवस तक चलने वाले कार्यक्रम में विभिन्न दिवसों पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होगें।

सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने बताया है कि इस बार ना केवल राजस्थान और देश में वरन विश्व के 10 प्रमुख देशों में भगवान परशुराम जन्मोत्सव का आयोजन होगा। ऐसा पहली बार होगा कि विदेशी धरती पर भगवान परशुराम जी की जय जयकार होगी और विभिन्न आयोजन होगें। जिसमें प्रमुख रूप से आस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड, लंदन, कनाडा, इटली, अमेरिका, बैंकांग, दुबई, कतर, पौलेंड में परशुराम जन्मोत्सव 30 अप्रेल अक्षय तृतीया को धूमधाम से आयोजित किया जायेगा और देश की सभी राजधानियों में शस्त्र पूजन के आयोजन किये जायेगें। साथ ही राजस्थान प्रदेश में सभी जिला मुख्यालयों और तहसील, गांव ढाणी स्तर तक भगवान परशुराम जन्मोत्सव के तहत विभिन्न आयोजन किये जायेंगे। जयपुर में रेलवे स्टेशन स्थित परशुराम सर्किल पर भगवान परशुराम की अष्ठधातु की विशाल एवं भव्य प्रतिमा का अनावरण समारोह होगा। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के प्रबुद्धजन, राजनेता एवं संत-महंत उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर महिलाएं मंगल गीत गाती हुई कलश यात्रा के साथ एक ही रंग में रंगी हुई नजर आएंगी।


भगवान परषुराम जन्मोत्सव समारोह का विधिवत शुभारंभ 20 अप्रेल को प्रातः 9ः00 बजे मोती डूंगरी स्थित गणेश मंदिर में गणेश निमंत्रण के साथ होगा। इस अवसर पर जयपुर के प्रमुख संत, महंतों की उपस्थिति में एक स्टीकर का विमोचन भी किया जायेगा। 26 अप्रेल को ताड़केश्वर महादेव मंदिर चौड़ा रास्ता में 5100 दीपों से महाआरती का आयोजन होगा। 24 अप्रेल को ‘‘भगवान परशुराम जी का व्यक्तित्व एवं कृतित्व’’ विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। जिसमें विद्वान परशुराम जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालेंगें।
29 अप्रेल को परशुराम जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर रेलवे स्टेशन स्थित भगवान परशुराम सर्किल पर नन्हे-मुन्ने बच्चे दीप प्रज्जवलन करेंगें। 30 अप्रेल को मुख्य समारोह में भगवान परशुराम जी की मूर्ति का अनावरण होगा साथ ही पूरे प्रदेश में परशुराम जन्मोत्सव की शोभा यात्रा का आयोजन होगा।
मिश्रा ने बताया कि साथ ही 20 अप्रेल से 4 मई तक जयपुर, उदयपुर, टोंक, बांसवाडा, बूंदी, झालावाड, जोधपुर, बीकानेर, गंगापुर सिटी, अलवर, सवाई माधोपुर, डूंगरपुर, झुंझुनूं, दौसा, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, पाली, जालौर, जैसलमेर, कोटा, माउटं आबू सहित 35 जिलों एवं 180 तहसील मुख्यालयों पर विभिन्न कार्यक्रम जन्मोत्सव समारोह के अन्तर्गत आयोजित होंगे।


मिश्रा ने बताया कि 3 मई को शस्त्र एवं शास्त्र का पूजन किया जायेगा। साथ ही 4 मई को भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह के समापन पर जयपुर में ‘‘ब्राह्मण रत्न’’ सम्मान समारोह का आयोजन रखा गया है। सम्मान समारोह में समाज सेवी, पत्रकार, प्रशासनिक अधिकारी, साहित्यकार, व्यवसायी, चिकित्सक, शिक्षा शास्त्री सहित समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली लब्ध प्रतिष्ठित ब्राह्मण प्रतिभाओं को सम्मानित किया जायेगा।
पं. सुरेश मिश्रा ने बताया कि जयपुर में इस आयोजन को सफल बनाने के लिये एक समिति का गठन किया गया जिसमें राष्ट्रीय संरक्षक एस.सी. गणेशिया जी और गोविन्द पारीक राष्ट्रीय संयोजक आचार्य राजेश्वर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती सविता शर्मा, जयपुर शहर महिला अध्यक्ष पूजा शर्मा जी, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट कमलेश शर्मा, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष गब्बर कटारा, जयपुर जिलाध्यक्ष बाबूलाल शर्मा, जयपुर शहर अध्यक्ष अनिल सारस्वत, जयपुर युवा संभाग अध्यक्ष दिनेश शर्मा, उदयपुर युवा अध्यक्ष संभाग अध्यक्ष अविकुल शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री श्याम शास्त्री को शामिल किया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles