प्रधानमंत्री नरेंद्र आज पांच देशों की यात्रा पर रवाना हुए। इस दौरान वे घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया समेत पांच देशों की यात्रा करेंगे। पीएम मोदी अपनी पहली यात्रा की शुरूआत घाना से करेंगे। यह अफ्रीकी देश में प्रधानमंत्री की पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी।
पीएम मोदी 2 से 3 जुलाई तक यात्रा के पहले चरण में घाना रहेंगे। वहीं 3 और 4 जुलाई को त्रिनिदाद-टोबैगो में होंगे। 4 और 5 जुलाई तक अर्जेंटीना का दौरा करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी ब्रिक्स बैठक में हिस्सा लेने ब्राजील जाएंगे और 9 जुलाई को नामीबिया का दौरा करेंगे।
विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह यात्रा द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करने और ईसीओडब्ल्यूएएस और अफ्रीकी संघ के साथ भारत की भागीदारी को मजबूत करने के लिए दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि करेगी। भारतीय प्रधानमंत्री की घाना यात्रा तीन दशकों के बाद हो रही है।
यह भी पढ़ें: राजस्थान में ED की बड़ी कार्रवाई, जयपुर की 5-स्टार होटल में की छापेमारी; मचा हड़कंप


