33.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

ACB की बड़ी कार्रवाई, 2 लाख रुपए की रिश्वत के मामले में एडिशनल SP और CI को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

ACB Action In Jaipur: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की करप्शन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत प्रदेशभर में ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। एसीबी ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक एडिशनल एसपी और एक पुलिस इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पीड़ित परिवादी से 2 लाख की रिश्वत मांगी थी।

बता दें कि परिवादी होमगार्ड का निलंबित जवान है। एडिशनल SP नवनीत जोशी और CI जितेंद्र पाल ने उसका निलंबन बहाल करने और अनुशासनात्मक कार्रवाई ड्रॉप करने की एवज में उससे रिश्वत की रकम ली। जवान का निलंबन रद्द करने के लिए दोनों अधिकारियों ने 2 लाख रुपये की रिश्वत तय की थी, जिसमें पहली किश्त के रूप में 25 हजार रुपये मांगे गए थे। होमगार्ड जवान ने बताया कि 8 महीने तक 25 हजार रुपए की मंथली बंधी बांधकर राशि देने का दबाव बनाया जा रहा था।

परिवादी की शिकायत के बाद एसीबी ने एक्शन लेते हुए कार्रवाई की। एसीबी की टीम ने परिवादी को 25 हजार रुपए देकर दोनों अधिकारियों को देने भेजा। आरोपी कंपनी कमांडर चंद्रपाल सिंह ने एमआई रोड स्थित होमगार्ड ट्रैनिंग सेंटर पर कमांडेंट नवनीत जोशी के कमरे में बैठकर परिवादी से रिश्वत की रकम ली। जैसे ही परिवादी से आरोपियों ने रकम ली एसीबी की टीम ने दोनों को रिश्वत की रकम के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles