34.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

PM Modi In Brasillia: ब्रासीलिया में पीएम मोदी का क्लासिकल डांस से स्वागत, राष्ट्रपति सिल्वा से इस मुद्दे पर करेंगे बात

PM Modi In Brasillia: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स समिट में भाग लेने के लिए रियो डी जनेरियो से ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी का भव्य स्वागत भारतीय अंदाज में किया गया। उनके स्वागत के लिए शिव तांडव स्तोत्र और भारतीय शास्त्रीय नृत्य किया गया। पीएम मोदी आज ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा से मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों के बीच ट्रेड, डिफेंस, एनर्जी, स्पेस, टेक्नोलॉजी, खेती और हेल्थ समेत कई मुद्दों पर द्विपक्षीय चर्चा करेंगे।

आपको बता दें कि पीएम मोदी इन दिनों 5 देशों की यात्रा पर गए हुए है। वें 10 जुलाई तक इन देशों की यात्रा पर रहेंगे। अभी फिलहाल वे ब्राजील दौरे पर हैं और यहां से नामीबिया जाएंगे। अब तक वे घाना, त्रिनिदाद एंड टोबैगो, अर्जेंटीना का दौरा कर चुके हैं।

पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो

पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें पीएम ब्रिक्स समिट में भाग लेते नजर आ रहे है। वहीं उनका भारतीय अंदाज में भव्य स्वागत किया जा रहा है। पीएम ने एक और वीडियो शेयर करते हुए कहा कि मेरी ब्राजील यात्रा का पहला चरण काफी प्रोडक्टिव रहा। हमने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में विचार-विमर्श किया। मैं राष्ट्रपति लूला और ब्राजील सरकार को ब्रिक्स प्रेसीडेंसी के दौरान इस मंच को प्रभावी बनाने के लिए उठाए गए कदमों की बधाई देता हूं।  

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles