34.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

Rajasthan Politics: गहलोत बोले- पूरे 5 साल राज करो, पंडित भजनलाल जी हमको सूट करते हैं

जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मौजूदा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को लेकर एक बार फिर तंज कसा है। गहलोत ने कहा कि सीएम भजनलाल शर्मा के प्रति मेरी हमदर्दी है। पंडित भजनलाल जैसा सौभाग्य हर किसी को नहीं मिलता है। अभी इनको बने हुए डेढ़ साल हुआ है, पांच साल राज करो भाई, कौन रोक रहा है आपको? गहलोत ने कहा कि जब मैं बीमार पड़ा था तब वे मुझसे मिलने आए थे। जब वे मुख्यमंत्री बने थे, तब भी मुझसे मिलने आए थे।

मैंने कहा था कि यह परंपरा पहले टूट गई थी लेकिन अब फिर से शुरू हुई है। तब भी मुझे उन्होंने यही कहा था कि मैंने 20 साल संगठन में काम किया है, राजस्थान में घुमा हूं। एक-एक कार्यकर्ता को नाम से जानता हूं। मुझे बड़ी खुशी हुई’, लेकिन किसी भी नए आदमी को सब कुछ एडजस्ट करने में 3 से 4 माह लगते हैं, लेकिन अब तो डेढ़ साल का वक्त हो गया। मुख्यमंत्री को प्रशासन पर ध्यान देना चाहिए। विपक्ष के लोग सरकार के दुश्मन नहीं होते हैं। प्रदेश कांग्रेस कोई बात कहे, नेता प्रतिपक्ष कोई बात कहे या हम लोग कोई बात कहे, उसके मायने होते हैं। हमारा धर्म है जनता की आवाज को उठाना। सरकार को जनहित में इन बातों को गंभीरता से लेना चाहिए।

हर तरफ गुंडागर्दी

पूर्व सीएम गहलोत ने आरोप लगाया कि सरकार पर माफिया हावी हैं। हर तरफ गुंडागर्दी और लूट मची है। सरकार इस पर लगाम लगाने में नाकाम है। बजरी बहुत महंगी हो गई। यह तकलीफ हमारे वक्त में थी, मैं यह स्वीकारता हूं, लेकिन हमने उसे रोकने की पूरी कोशिश की। आज ऐसा तंत्र बन गया है जो सरकार में ऊपर से नीचे तक हावी हो चुका है। पुलिस पर हमले हो रहे हैं। लोगों को कुचलकर मारा जा रहा है। जो लोग इनकी गैंग में शामिल नहीं होते, उन्हें कुचल देते हैं। ऐसी घटनाएं बढ़ रही है। सरकार उस पर रोक नहीं लग पा रही है। गहलोत ने कहा कि भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा पूरी तरीके से एक्सपोज हो गया है। ये लोग हमारे वक्त में चाल, चरित्र और चेहरे की बड़ी-बड़ी बातें करते थे।

दौसा का एमएलए खुद कह रहा है कि मेरे यहां तीन चोरी

गहलोत बोले- जिस प्रकार की गवर्नेंस हो रही है, उससे इन्हीं को नुकसान हो रहा है। दौसा का एमएलए खुद कह रहा है कि मेरे यहां तीन चोरी हो गई,बाकी लोगों की क्या स्थिति हो रही होगी। गहलोत ने कहा कि प्रशासन शहरों के संग और गांव के संग अभियान को पूरी तरीके से बंद कर दिया है। लोगों को पट्टे नहीं मिल रहे हैं, भजनलाल सरकार ने हमारी सरकार की बहुत सारी स्कीम कमजोर कर दी। 25 लाख रुपए का बीमा आज भी है, खत्म नहीं हुआ। लोगों के जेहन में बैठ गया है कि सरकार ने इसे खत्म कर दिया।

यह भी पढ़ें: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता का निधन, जोधपुर एम्स में ली अंतिम सांस

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles