33.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

Earthquake Delhi: दहला NCR, दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके 

दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। ये झटके दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, हिसार और सोनीपत में भी महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 मापी गई। इस बीच इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग घरों, दुकानों और कार्यलयों से बाहर निकलते नजर आए।

दिल्ली पुलिस ने सोशल मींडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आज सुबह दिल्ली-एनसीआर में आए भूकंप में अभी तक किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है. हम सभी दिल्लीवासियों की कुशलता की कामना करते हैं।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने  सोशल मीडिया पोस्ट कर सभी के सुरक्षित होने की उम्मीद की। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि भूकंप के बाद सभी सुरक्षित होंगे। सभी के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।

आपको बता दें कि बीते छह महीने में दिल्ली और NCR में तीसरी बार भूकंप आया है। इससे पहले 19 अप्रैल और 17 फरवरी को भी भूकंप आया था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles