34.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

राजस्थान में होंगे क्रिकेट टूर्नामेंट, कुमावत बोले- महिला क्रिकेट को देंगे बढ़ावा

राजस्थान में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा निर्धारित शेड्यूल के आधार पर ही क्रिकेट गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की एकेडमी में आयोजित 14 सदस्य क्रिकेटर कमेटी की बैठक में यह फैसला किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता एडहॉक कमेटी के कन्वीनर दीनदयाल कुमावत ने की।

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की एडहॉक कमेटी कन्वीनर दीन दयाल कुमावत ने कहा कि हमारे द्वारा प्रदेश में क्रिकेट गतिविधियों के संचालन को लेकर जो कमेटी बनाई गई थी। उसने राजस्थान में क्रिकेट और खिलाड़ियों के विकास के लिए आज हुई बैठक में कई अहम सुझाव दिए हैं। जिन्हें जल्द से जल्द लागू किया जाएगा।

कुमावत ने कहा कि बैठक में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा नेशनल लेवल की पूर्व निर्धारित क्रिकेट प्रतियोगिताओं की तैयारियों के अनुसार ही राजस्थान में क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन का फैसला किया गया। उन्होंने कहा कि जो क्रिकेट टूर्नामेंट शेड्यूल अंडर – 16 से लेकर 19, 23, जूनियर – सीनियर और महिला वर्ग के सभी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन पूर्व निर्धारित शेड्यूल के आधार पर ही होगा।

महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने का फैसला

कुमावत ने कहा कि आज बैठक में राजस्थान में महिलाओं की क्रिकेट में बढ़ती रुचि को देखते हुए बैठक में महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने का फैसला किया गया। इसके लिए राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की एडहॉक कमेटी द्वारा अलग से एक्स्ट्रा फंड दिया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles