33.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

जैसलमेर बन जाएगा कश्मीर, बीजेपी व‍िधायक ने सीएम भजनलाल को क्यों लिखा पत्र, जानें वजह

बीजेपी के पोकरण से विधायक महंत प्रतापपुरी ने सीएम भजनलाल शर्मा को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि उनके क्षेत्र में असमाजिक तत्वों ने जनता के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। ऐसा ही हाल रहा तो जैसलमेर को भी असामाजिक तत्व कश्मीर बना देंगे।

उन्होंने सीएम से मांग रखी है कि पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराकर ये काम कराया जाएं। ये छतरियां एतिहासिक नजरिए से इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि 1828 के बीकानेर और जैसलमेर युद्ध में लड़ने वाले शहीदों की छतरियां है और इनका ऐतिहासिक महत्व है। उधर पालीवाल ब्राह्मणों के पलायन से मशहूर हो चुके गांव में भी लगातार कब्जे बढ़ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि जैसलमेर के बासनपी और बासनपीर गांव में शहीद झूंझार रामचंद्र सिंह और हदूद पालीवाल की छतरियों का पुनर्निमाण का कार्य होना था। ये छतरिया 2019 में कुछ असामाजिक तत्वों ने तोड़ी थी। इस मामले में पुलिस में एफआईआर भी हुई लेकिन कोई एक्शन नहीं हुआ। अब चूंकि पुनर्निर्माण का कार्य चल रहा है तो असामाजिक तत्व पत्थरबाजी कर रहे हैं। लोगों पर हमला कर रहे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles