33.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

अंतरिक्ष से धरती पर शुभांशु शुक्ला की वापसी, जानें कब और कैसे होगी वापसी

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन का दौरा करने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री आईएएफ ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला 18 दिनों तक अंतरिक्ष में बिताने के बाद वे अब धरती पर लौटने की तैयार में जुट गए है। आज की शाम 4:30 बजे उनके स्पेसक्राफ्ट की आईएसएस से अनडॉकिंग होगी, जबकि 15 जुलाई को दोपहर 3 बजे वे कैलिफोर्निया के निकट प्रशांत महासागर में लैंड करेंगे।  लखनऊ में उनका परिवार उनका बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है। 

शुभांशु शुक्ला के पिता का कहना है कि सावन के पहले सोमवार को बेटा वापस आ रहा है, इससे अच्छा और कोई दिन नहीं हो सकता था। भगवान शिव बेटे की सकुशल वापसी कराएंगे। शुभांशु कि मां ने बताया कि “यह हमारे जीवन का सबसे गौरवपूर्ण क्षण है। मेरा बेटा अंतरिक्ष से लौट रहा है और सबसे बड़ी बात ये है कि वह अपना मिशन सफलता के साथ पूरा करके वापस आ रहा है। हम उसकी एक-एक बात को सुनकर खुश हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि जब उनका बेटा गया था, तब उन्होंने हनुमान जी से आशीर्वाद मांगा था और अब जब वह लौट रहा है, तो वह भगवान शिव के चरणों में कृतज्ञता प्रकट करेंगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles