33.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

राजस्थान सरकार की कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की बैठक शुरू, कई बड़े मामलों पर लग सकती है मुहर

लंबे समय के बाद आज भजनलाल सरकार ने कैबिनेट और मंत्रिपरिषद बैठक बुलाई है। इस बैठक में राजस्थान को बड़ी सौगात मिल सकती है। मुख्यमंत्री कार्यालय में बैठक की शुरूआत हो गई है। इसके बाद मंत्रिपरिषद की बैठक भी होगी। बैठक में कई मुद्दो पर चर्चा की जाएगी वहीं शिक्षा, ऊर्जा और अन्य विभागों से जुड़े भूमि आवंटन के प्रस्तावों को भी मंजूरी दी जा सकती है। सूत्रों के मुताबिक बैठक में आगामी विधानसभा सत्र की रणनीति, बजट घोषणाओं की प्रगति, सरकारी भर्तियों की स्थिति और विभागवार कार्ययोजनाओं की समीक्षा की जाएगी।

सूत्रों का कहना है कि मंत्रिपरिषद की बैठक में कुछ रणनीतिक बिंदुओं पर भी विचार मंथन किया जाएगा। संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर सरकार के रुख और प्राथमिकताओं पर चर्चा संभावित है।

4 लाख सरकारी नौकरी देने की घोषणा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने युवाओं को 4 लाख सरकारी नौकरी देने का वादा किया हुआ है। ऐसे में कई विभागों के कैडर को रिव्यू करके उनमें पद बढ़ाए जा रहे हैं। ताकि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिल सकें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles