33.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

राहुल गांधी बोले- जेल में होंगे असम के CM हिमंत बिस्वा, नहीं बचा पाएंगे PM मोदी-अमित शाह…

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी असम के चायगांव में पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि असम का मुख्यमंत्री भारत का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री है – और, कुछ ही समय में कांग्रेस के बब्बर शेर उसे जेल पहुंचाएंगे। इसका डर उसकी आंखों में साफ दिख रहा है – क्योंकि उसे अब न मोदी बचा पाएंगे और न ही शाह!

उन्होंने कहा कि “मैं जो बोलता हूं, वो होता है। मैंने कोविड, नोटबंदी, गलत GST के समय जो बोला, उसका नतीजा सबको दिखा। मैं आज बोल रहा हूं कि कुछ ही समय में मीडिया वाले आपके मुख्यमंत्री को जेल जाता हुआ दिखाएंगे और उन्हें नरेंद्र मोदी, अमित शाह भी नहीं बचा पाएंगे। ये काम कांग्रेस पार्टी नहीं करेगी। ये काम असम के युवा, किसान, मजदूर और हर वर्ग के लोग करके दिखाएंगे, क्योंकि उन्हें पता है कि ये व्यक्ति भ्रष्ट है। ये व्यक्ति 24 घंटा असम की जमीन चोरी करता है- कहीं सोलर पार्क के नाम पर, कहीं रिसॉर्ट के बहाने- और ये बात असम का बच्चा-बच्चा जानता है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, “आज जो असम में हो रहा है वही पूरे देश में हो रहा है। यहां के मुख्यमंत्री खुद को राजा समझते हैं, लेकिन जब आप उनकी आवाज सुनेंगे, उनकी आंखों में देखेंगे, तो आपको उसके पीछे डर दिखेगा। वे बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, चिल्लाते हैं, लेकिन उनके दिल में डर है। ऐसा इसलिए क्योंकि वो जानते हैं कि एक दिन कांग्रेस के बब्बर शेर उन्हें जेल में डाल देंगे। उन्हें अपने सारे भ्रष्टाचार का हिसाब असम की जनता को देना होगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles